IND vs NZ 2nd Test: ध्रुव जुरेल की जुझारू पारी के बावजूद बैकफुट पर भारत, न्यूजीलैंड को मिली 110 रनों की बढ़त

IND vs NZ 2nd Test Dhruv Jurel 88 Runs: क्राइस्टचर्च टेस्ट में ध्रुव जुरेल के 88 रनों के बावजूद भारत पहली पारी में 246 रन पर सिमटा गया। न्यूजीलैंड (356) को 110 रन की बढ़त मिली। जेमीसन को 4 विकेट मिले।
IND vs NZ 2nd Test
शॉट लगाते भारतीय बल्लेबाज ध्रुव जुरेलसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भारत ने क्राइस्टचर्च टेस्ट के तीसरे दिन पहली पारी में 246 रन बनाए।

  • निचले क्रम के साथ मिलकर शानदार 88 रन जोड़े।

  • ध्रुव जुरेल मात्र 12 रन से अपने शतक से चूक गए।

  • पहली पारी में 356 रन बनाकर 110 रन की बढ़त ली।

India vs New Zealand Christchurch Test: क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 246 रन पर सिमट गई है। ध्रुव जुरेल ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर शानदार 88 रन बनाए, लेकिन वह महज 12 रन से अपने शतक से चूक गए। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए थे, जिसके आधार पर कीवी टीम को 110 रन की मजबूत बढ़त मिल गई है।

तीसरे दिन की शुरुआत में ही लगा भारत को झटका

दरअसल, आज यानी रविवार को मुकाबले के तीसरे दिन भारतीय टीम ने छह विकेट पर 116 रन से आगे खेलना शुरू किया। दिन की शुरुआत में ही टीम को पहला झटका लगा जब अंशुल कंबोज बिना खाता खोले मैट हेनरी की गेंद पर आउट हो गए। 86.1 ओवर तक चली भारत की इस पहली पारी में टीम ने बाकी के चार विकेट गंवाकर 130 रन जोड़े।

IND vs NZ 2nd Test
Mushfiqur Rahim Retirement: 2027 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहेंगे मुशफिकुर रहीम, बताई विदाई की तारीख

जुरेल ने निचले क्रम के साथ संभाली पारी

संकट में फंसी भारतीय टीम को ध्रुव जुरेल ने अकेले दम पर संभाला। भारत को फॉलोऑन टालने के लिए 157 रन की जरूरत थी। जुरेल ने पहले आकाश दीप के साथ आठवें विकेट के लिए 74 गेंदों में 46 रन की साझेदारी कर टीम को फॉलोऑन से बचाया। आकाश दीप ने 52 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 29 रन बनाए और उन्हें नाथन स्मिथ ने विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच कराया।

टीम को 200 के पार पहुंचाया

आकाश के आउट होने के बाद जुरेल ने गुरनूर बराड़ के साथ मिलकर नौवें विकेट के लिए 123 गेंदों में 64 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। गुरनूर ने धैर्य दिखाते हुए 46 गेंदों में 10 रन बनाए, जिन्हें काइल जेमीसन ने बोल्ड किया।

इन साझेदारियों की बदौलत भारत 200 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रहा। आखिरी विकेट के लिए जुरेल ने जसप्रीत बुमराह के साथ 19 रन जोड़े। अंत में काइल जेमीसन ने जुरेल (88 रन) को ब्लंडेल के हाथों कैच कराकर भारतीय पारी का अंत किया।

IND vs NZ 2nd Test
मोहम्मद शमी की बीजेपी में होगी एंट्री, जल्द थाम सकते हैं पार्टी का दामन!

कीवी गेंदबाजों का दबदबा और मैच पर असर

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड की ओर से तेज गेंदबाज काइल जेमीसन सबसे सफल रहे, जिन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा मैट हेनरी, नाथन स्मिथ और जैकब डफी को दो-दो सफलताएं मिलीं। पहली पारी के आधार पर मिली 110 रन की यह बढ़त दूसरे टेस्ट के परिणाम में निर्णायक भूमिका निभा सकती है।