IND vs NZ: न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल शतक से चूके, भारत को जीत के लिए मिला 301 रनों का टारगेट
India vs New Zealand: न्यूजीलैंड ने भारत को पहले वनडे में 301 रन का लक्ष्य दिया। डेरिल मिचेल, डेवोन कॉनवे और हेनरी निकल्स की बेहतरीन पारियों से टीम ने 8 विकेट खोकर 300 रन बनाए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
डेरिल मिचेल (फोटो-सोशल मीडिया)
India vs New Zealand, 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा के बीसीए स्टेडियम, कोटांबी में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए। इस दौरान डेरिल मिचेल, डेवॉन कॉनवे और हेनरी निकोल्स ने अर्धशतकीय पारी खेली।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार आगाज किया। पहले विकेट के लिए डेवॉन कॉनवे और हेनरी निकोल्स ने 117 रनों की साझेदारी की। दोनों ने शुरुआत में भारतीय गेंदबाज को काफी परेशान किया। दोनों बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, 62 के निजी स्कोर पर हेनरी निकोल्स आउट हो गए। उसके बाद डेवॉन कॉनवे भी 56 रन बनाकर आउट हो गए।
दो विकेट लेकर भारतीय टीम ने वापसी कर ली। इसके बाद सिराज ने विल यंग को 12 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। हालांकि, इस बीच डेरिल मिचेल एक छोर संभाले रहे और लगातार रन बनाते रहे। यंग के आउट होने के बाद फिलिप्स भी 12 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद मिचेल हे भी 18 रन बनाकर आउट हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ZIM T20 Series: श्रेयस अय्यर के सामने हार का सिलसिला खत्म करने का मौका, सूर्यवंशी पर टिकी सबकी निगाहें
टीम इंडिया को मिला नया कोच, जिम्बाब्वे सीरीज से पहले BCCI का बड़ा ऐलान; गंभीर की जगह इस कोच की हुई ऐंट्री
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, नए खिलाड़ियों पर होगी नजर; जानिए मैच शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव प्रसारण
IND vs ENG 3rd ODI: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी; बुमराह बाहर, टीम इंडिया में 3 बदलाव
डेरिल मिचेल ने खेली 84 रनों की पारी
लगातार गिरते विकेटों के बीच डेरिल मिचेल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद माइकल ब्रेसवेल 16 और डेब्यू कर रहे क्रिस्टियन क्लार्क ने नाबाद 24 रन बनाए। इसके बाद तेजी से रन बनाने के चक्कर में मिचेल 84 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाई। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने 2, हर्षित राणा ने 2 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट चटकाए। वहीं कुलदीप यादव को 1 विकेट मिला।
यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने ODI क्रिकेट में तोड़ा सौरव गांगुली का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले भारत के…
वनडे और टी20 सीरीज का कार्यक्रम
दोनों देश 11-18 जनवरी के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेंगे, जिसके बाद 21-31 जनवरी के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज आयोजित होगी। पहला वनडे आज वडोदरा में खेला जा रहा है।
भारत की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकारी फाउल्केस, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक।
