-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ind Vs Eng 2nd Odi England Won Toss Kl Rahul Out Ishan Kishan Playing Xi Series Decider
KL राहुल OUT, ईशान किशन IN…दूसरे ODI में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें टीम इंडिया की प्लेइंग-11
- Written By: अर्पित शुक्ला
India vs England ODI: इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। केएल राहुल बीमारी के कारण बाहर हैं, उनकी जगह ईशान किशन को मौका मिला। भारत की नजर सीरीज जीतने पर है।

दूसरे ODI में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी (Image- Social Media)
Ind Vs Eng 2nd ODI: मेजबान इंग्लैंड ने गुरुवार को सोफिया गार्डन्स में जारी वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल बीमार होने के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच पर घास अच्छी तरह फैली हुई है। हमें थोड़ा और बेहतर खेलना होगा, पिछले मैच में हमने अच्छा प्रयास किया था और मैच को आखिर तक ले गए थे। हमारी टीम में दो बदलाव हैं।”
केएल राहुल प्लेइंग 11 से बाहर
दूसरी तरफ, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “टॉस जीतकर हम भी पहले गेंदबाजी ही करते। हम अच्छा खेल रहे हैं और बहुत खुश हैं। पिछला मैच बहुत बढ़िया रहा था, उम्मीद है आज भी वैसा ही खेलेंगे। हमने अच्छी शुरुआत की थी और तेज गेंदबाजों को शानदार प्रदर्शन करते देखकर बहुत अच्छा लगा। यहां की यादें बहुत अच्छी हैं। हमारी टीम में एक बदलाव है, केएल राहुल बीमार हैं और उनकी जगह ईशान आए हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG 1st ODI: रोहित-विराट फ्लॉप, 80 रन पर कप्तान गिल को छोड़ना पड़ा मैदान, संकट में फंसी टीम इंडिया
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगा इंग्लैंड, RO-KO की वापसी, इस धुंरधर को नहीं मिली टीम में जगह
IND W Vs ENG W: लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक टेस्ट में इंग्लैंड को 270 रनों से दी मात
सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया
बर्मिंघम में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच को भारत ने 6 विकेट से अपने नाम किया था। एक ओर भारत इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरा है। दूसरी तरफ, इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बने रहना चाहेगी। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के दौरे पर 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज 0-4 से गंवाई थी, जिसके बाद मेहमान टीम वनडे सीरीज जीतकर हिसाब बराबर करना चाहेगी।
यह भी पढ़ें- शुभमन गिल के निशाने पर बड़ा रिकॅार्ड, कार्डिफ में चल रहे वनडे मुकाबले में रच सकते है इतिहास
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और साकिब महमूद।
-एजेंसी इनपुट के साथ
Ind vs eng 2nd odi england won toss kl rahul out ishan kishan playing xi series decider
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
KL राहुल OUT, ईशान किशन IN…दूसरे ODI में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें टीम इंडिया की प्लेइंग-11
Jul 16, 2026 | 05:32 PMशरद पवार के सुर में उद्धव ठाकरे ने मिलाया सुर! संजय राउत बोले- परिसीमन बिल पर करेंगे विचार
Jul 16, 2026 | 05:18 PMजौहर विश्वविद्यालय पर बुलडोजर को लेकर गरमाई सियासत, अखिलेश यादव बोले- शिक्षा में भी साम्प्रदायिकता दिखती है..
Jul 16, 2026 | 05:17 PMRoyal Enfield Classic 350 का 2026 अवतार लॉन्च, अब मिलेगा स्लिपर क्लच और USB-C चार्जिंग
Jul 16, 2026 | 05:14 PMआखिर क्यों भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचने के लिए उमड़ती है लाखों की भीड़? जानें असली वजह- VIDEO
Jul 16, 2026 | 05:10 PMनासिक के अंगूर से IT तक… जानिए भारत-UK डील से महाराष्ट्र की जनता को कैसे मिलेगा फायदा! CM फडणवीस ने क्या कहा
Jul 16, 2026 | 05:07 PMPOK-बलूचिस्तान के बाद PTI ने बढ़ाई आसिम-शहबाज की टेंशन, 5 अगस्त से सड़कों पर उतरेंगे समर्थक; आंदोलन का ऐलान
Jul 16, 2026 | 05:02 PMवीडियो गैलरी

Gold Price Today: अचानक औंधे मुंह गिरा सोना, चांदी भी हुई सस्ती; क्या आ गया खरीदारी का सही समय?
Jul 16, 2026 | 04:57 PM
200 KM साइकिल चलाकर भोपाल पहुंचे जीतू , मोदी सरकार पर बोला हमला -कहा, देश हुए में 90 पेपर लीक, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 03:08 PM
UNSC सीट के लिए भारत का मास्टरस्ट्रोक! जानिए मिशन “SHANTI” का पूरा प्लान?, VIDEO
Jul 16, 2026 | 01:38 PM
आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM














