IND vs BAN: भारत ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, बांग्लादेश को बुरी तरह रौंदा
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने बांग्लादेश का क्लीन स्वीप कर दिया। भारतीय टीम ने 3-0 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय टीम (फोटो-बीसीसीआई)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने बांग्लादेश का क्लीन स्वीप कर दिया। भारतीय टीम ने 3-0 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया। भारत की रनों के लिहाज से टी20 इंटरनेशनल में ये तीसरी सबसे बड़ी जीत है। भारत ने रनों से लिहाज से सबसे बड़ी जीत पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ हासिल की थी। न्यूजीलैंड को 168 रनों से हराया था। इस जीत के साथ सूर्यकुमार यादव ने लगातार तीसरी सीरीज में जीत हासिल की है। इससे पहले टीम ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराया था।
भारत के लिए संजू सैमसन ने शतकीय पारी खेलते हुए 111 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 8 छक्के लगे। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 75 रनों की पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 173 रनों की साझेदारी की। हार्दिक पांड्या ने 47 और रियान पराग ने 34 रन बनाए और टीम इंडिया को 6 विकेट के नुकसान पर 297 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी करते हुए तंजीम हसन साकिब ने 3 विकेट चटाए।
297 रनों का पीछा करते हुए 164 रन बना सकी बांग्लादेश की टीम
जवाब में इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 164 रन ही बना सकी। जिसमें तौहीद ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। उसके अलावा लिटन दास ने 42, नजमुल हसन शांतो ने 14 और तंजिद ने 15 रन बनाए। अपना करियर का अंतिम टी20 मैच खेल रहे महमदुल्लाह मात्र 8 रन बना सके। यही मैच उनके करियर का आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच रहा। भारत के लिए गेंदबाजी करते हुए रवि बिश्नोई ने 3 और मयंक यादव ने 2 विकेट अपने नाम किए।
सम्बंधित ख़बरें
टीम इंडिया के लिए बांग्लादेश ने बदला अपना शेड्यूल, भारत के खिलाफ सीरीज को लेकर इस देश का दौरा टाला
Asia Cup Rising Stars: भारत का सेमीफाइनल! जानिए TV और मोबाइल पर लाइव देखने का सबसे आसान तरीका
टीम इंडिया की दिसंबर 2025 सीरीज में बड़ा उलटफेर, अब आमने-सामने नहीं होंगी ये दोनों टीमें
बांग्लादेश को हराकर Team India ने रचा इतिहास, Asia Cup में श्रीलंका की बादशाहत ऐसे की खत्म
यह भी पढ़ें: बांग्लादेशी बॉलर्स पर कहर बनकर टूटे भारतीय बल्लेबाज, एक पारी में बनाया छक्कों का कीर्तिमान
भारत के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे बड़े जीत के मार्जिन:
- 168 रन – बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2023
- 143 रन – बनाम आयरलैंड, डबलिन, 2018
- 133 रन – बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024
- 106 रन – बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2023
- 101 रन – बनाम अफगानिस्तान, दुबई, 2022
- 100 रन – बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2024
