IND vs AFG 3rd T20I: अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड

Abhishek Sharma T20 records: भारत-अफगानिस्तान तीसरे T20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका है। वो रोहित शर्मा, शिखर धवन और शिवम दुबे के बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
Abhishek Sharma T20I Batting Records IND vs AFG
अभिषेक शर्मा (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Abhishek Sharma T20I Batting Records IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर अफगानिस्तान का सीरीज में सूपड़ा साफ करना चाहेगी। वहीं, भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास इस मैच में तीन खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है।

रोहित शर्मा को पीछे छोड़ने का मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ T20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अभिषेक शर्मा फिलहाल रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। दोनों ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20 में 11-11 छक्के लगाए हैं।

अगर अभिषेक शर्मा तीसरे T20 में एक और छक्का लगा देते हैं, तो वो अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

अर्धशतक में भी मार सकते है बाजी

अभिषेक शर्मा के पास अफगानिस्तान के खिलाफ T20 में अर्धशतकों की संख्या बढ़ाने का भी मौका है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ अब तक एक अर्धशतक लगाया है, जो मौजूदा सीरीज के पहले मैच में आया था।

अगर वो तीसरे T20 में भी अर्धशतक लगाते हैं, तो अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा T20 अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली, शिवम दुबे, केएल राहुल और रोहित शर्मा की बराबरी कर लेंगे। इन सभी के नाम अफगानिस्तान के खिलाफ दो-दो अर्धशतक हैं।

Abhishek Sharma T20I Batting Records IND vs AFG
लियोनेल मेसी ने इंटर मियामी के लिए पूरा किया 100वां गोल, क्रूज अजुल को हराकर जीता कैंपियोन्स कप

टूट सकता है शिवम दुबे का रिकॉर्ड

एक T20 सीरीज में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल शिवम दुबे के नाम है। उन्होंने 2024 की सीरीज में कुल 124 रन बनाए थे।अभिषेक शर्मा मौजूदा सीरीज के दो मैचों में अब तक 121 रन बना चुके हैं।

तीसरे T20 में चार रन बनाते ही वो शिवम दुबे के 124 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे।अभिषेक शर्मा ने पहले T20 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 82 रन बनाए थे, जबकि दूसरे मुकाबले में उनके बल्ले से 39 रन निकले थे। अब तीसरे मैच में उनकी नजर इन तीन रिकॉर्ड पर होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com