AFG vs IND 1st T20I Highlights: भारत ने अफगानिस्तान को पहले मैच में चटाई धूल, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी

ND vs AFG Score: भारत ने रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को सात विकेट से रौंदा। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।
India-Afghanistan captains with trophy
भारत-अफगानिस्तान के कप्तान ट्रॉफी के साथSource- IANS

कहां देखें भारत और अफगानिस्तान का पहला टी20, लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स?

भारत और अफगानिस्तान के पहले टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग आप फैनकोड ऐप और वेबसाइट दोनों पर देख सकेंगे। नवभारत लाइव पर भी आपको इस मुकाबले के सारे अपडेट्स मिल जाएंगे।

IND vs AFG Live Score: वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन किसे मिलेगा मौका?

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने अब तक दमदार प्रदर्शन किया है। हालांकि अभिषेक को वैभव सूर्यवंशी के रूप में एक नया जोड़ीदार मिल गया है। अफगानिस्तान सीरीज में तीनों बल्लेबाज मौजूद हैं, ऐसे में टीम मैनेजमेंट के लिए सिर्फ दो को चुनना मुश्किल होने वाला है।

IND vs AFG Live Score: भारत में खेलकर भी अफगानिस्तान क्यों है मेजबान?

इस सीरीज की सबसे दिलचस्प बात यही है कि मुकाबले दिल्ली में हो रहे हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर अफगानिस्तान इन मैचों का मेजबान है। अफगानिस्तान की घरेलू परिस्थितियों में मैच आयोजित करने से जुड़ी चुनौतियों के कारण उसकी होम सीरीज भारत में आयोजित की जा रही है। ऐसे में भारतीय टीम को इस सीरीज में 'अवे' टीम के तौर पर माना जा रहा है।

IND vs AFG Live Score: बतौर कप्तान चौथी सीरीज खेलने उतरेंगे श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर का बतौर भारतीय कप्तान करियर अच्छा नहीं रहा। शुरुआती सीरीज में आयरलैंड के खिलाफ टीम को 0-2 से हार मिली। उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी भारतीय टीम 0-4 से हार गई। हालांकि इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम को 3-0 से जीत मिली। अफगानिस्तान सीरीज में श्रेयस अपनी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे।

IND vs AFG Live Score: भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

IND vs AFG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी

शुरु हुआ मैच, बुमराह ने पहले ओवर में दिया झटका

जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। पारी का पहला ओवर संभालते हुए बुमराह ने रहमनुल्लाह गुरबाज को स्लिप में कैच करवाया। गुरबाज खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए।

अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा

अक्षर पटेल के चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर इब्राहिम जादरान ने शॉट डीप मिड-विकेट की ओर खेला और रन लेने के लिए दौड़े, लेकिन वहां मौजूद ईशान किशन ने उन्हें रन आउट कर दिया।

भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा पॉवरप्ले

पावरप्ले पूरी तरह भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा। अफगानिस्तान ने पावरप्ले में 41 रन तो जोड़े, लेकिन इसके बदले 4 विकेट खो दिए। टीम अब मुश्किल स्थिति में है। फिलहाल ओमराजाई (0) और दरविश रसूली (1) क्रीज पर डटे हुए हैं।

अफगानिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन

सातवें ओवर की अंतिम गेंद पर अफगानिस्तान का पांचवां विकेट गिरा। वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर दरविश रसूली (2 रन) बोल्ड हो गए।

नबी और ओमरजाई ने संभाली पारी

मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह ओमरजई ने अफगानिस्तान की पारी को कुछ हद तक स्थिर कर दिया है। 13 ओवर पूरे हो चुके हैं और अफगानिस्तान ने 5 विकेट खोकर 120 रन बना लिए हैं।

अर्शदीप ने नबी को किया बोल्ड

17वें ओवर की दूसरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने मोहम्मद नबी को बोल्ड कर दिया, जो ओमरजाई के साथ बेहतरीन साझेदारी निभा रहे थे। नबी 27 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान का छठा विकेट 126 के कुल स्कोर पर गिरा। ओमरजाई 48 रन पर नाबाद खेल रहे हैं।

अफगानिस्तान ने दिया 157 रन का टारगेट

आज़मतुल्लाह ओमारज़ाई की बेहतरीन बल्लेबाज़ी और मुजीब उर रहमान के अंत में किए गए अहम योगदान की बदौलत अफगानिस्तान का स्कोर 150 रन के पार पहुंचा।

संजू सैमसन आउट

तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर ओमरजई ने संजू सैमसन (10) को पवेलियन भेज दिया। भारत का पहला विकेट 18 रन के कुल स्कोर पर गिरा।

भारत का स्कोर 50 रन के पार

भारत ने 5 ओवर में 1 विकेट खोकर 69 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। अभिषेक 33 रन और ईशान 17 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

6 ओवरों के बाद भारत- 82/1

पहला विकेट गिरने के बाद अभिषेक शर्मा रुके नहीं, उन्होंने आतिशी पारी जारी रखते हुए पॉवरप्ले में ही ईशान किशन के साथ भी अर्धशतकीय साझेदारी कर ली। 6 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 82 रन है।

60 गेंदों में चाहिए 27 रन

नूर अहमद के 10वें ओवर में कुल 17 रन बने। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 130/1 है। अभिषेक शर्मा 29 गेंदों पर 74 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं, जबकि ईशान किशन 34 रन पर नाबाद हैं। भारत को जीत के लिए अब 60 गेंदों में केवल 27 रन की दरकार है।

भारत ने अफगानिस्तान को पहले मैच में चटाई धूल

भारत ने रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को सात विकेट से रौंदा। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

संबंधित खबरें

No stories found.