चैंपियंस ट्रॉफी 2017 जैसा…U19 Asia Cup 2025 Final से पहले पाकिस्तान को सरफराज ने दिया गुरुमंत्र
INDU19 vs PAKU19 Final, Sarfaraz Ahmed: अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान टीम कें मेंटर सरफराज खान ने अपने टीम को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी का जिक्र करते हुए खिलाड़ियों को सलाह दी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
सरफराज अहमद (फोटो-सोशल मीडिया)
IND vs PAK, U19 Asia Cup 2025 Final: एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2025 का खिताबी मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच आज 21 दिसंबर को खेला जाएगा। यह महामुकाबला आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर खेला जाएगा। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद टीम के मेंटॉर हैं। वह चाहते हैं कि पाकिस्तान इस मुकाबले में चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का दोहराव करे।
सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान ने 18 जुलाई 2017 को लंदन में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में 4 विकेट खोकर 338 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम महज 158 रन पर सिमट गई थी। पाकिस्तान ने 124 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया था। वो चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान थे।
अंडर 19 एशिया कप 2025 के ग्रुप मुकाबले में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ 90 रन से जीत दर्ज कर चुकी है। अब पाकिस्तान टीम पिछली हार से सबक लेना चाहेगी। भारत अंडर 19 एशिया कप की ट्रॉफी की दौड़ में सबसे आगे है। टीम इंडिया ने अब तक आठ बार यह खिताब अपने नाम किया है, जबकि पाकिस्तान साल 2012 में भारत के साथ संयुक्त विजेता रहा। सरफराज मानते हैं कि अगर पाकिस्तानी जूनियर्स पहले मैच की हार को भूल जाएं तो बहुत अच्छा होगा।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए आगे आई 117 हस्तियां, PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
पाकिस्तान को 7-1 से रौंदने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने तोड़ी नो हैंडशेक पॉलिसी, मैदान पर दिखाई गजब की खेल भावना
FIH Pro League में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, रोमांचक मुकाबले में 4-3 से चटाई धूल
PoK में अशांति पर पाकिस्तान के दावों को भारत ने बताया ‘झूठा और मनगढ़ंत’, दुनिया से दखल की मांग
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 जैसा होगा यह मुकाबला
सरफराज ने टेलीकॉमएशिया को बताया, “अगर यह चैंपियंस ट्रॉफी 2017 जैसा रहता है, तो बहुत अच्छा होगा। मैंने खिलाड़ियों को 2017 के उस इवेंट के बारे में बताया है, इसलिए यह खिलाड़ियों पर निर्भर करता है कि वे इस मौके को यादगार बनाएं।”
यह भी पढ़ें: U19 Asia Cup 2025 Final में होगी भारत-पाक की भिड़ंत, जानें कब और कहां देख सकते हैं ये मुकाबला
सरफराज मानते हैं कि पाकिस्तान ग्रुप मैच में भारत के विरुद्ध खराब बल्लेबाजी की वजह से हारा। उन्होंने कहा, “हमने भारतीय टीम को 240 रन पर समेट दिया था, जो चेज करने के लिए एक अच्छा स्कोर था, लेकिन फिर बहुत धीमी बैटिंग की। अब मैंने खिलाड़ियों से कहा है कि वे आक्रामक बल्लेबाजी करें और किसी भी चीज से न डरें।”
अंडर 19 एशिया कप 2025 में पाकिस्तान ने ग्रुप ‘ए’ में अपने तीन में से दो मैच जीते और शुक्रवार को सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, टीम इंडिया ने ग्रुप ए के सभी 3 मुकाबले जीतने के बाद सेमीफाइनल में श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया है।
