Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IML 2025: 47 साल की उम्र में भी दिखा वो ही जज्बा, कुमार संगकारा ने ‘सुपरमैन’ की तरह डाइव लगाकर बचाया चौका- देखें वीडियो

IML 2025 में संगकारा श्रीलंकन टीम की कप्तानी कर रहे हैं। जहां उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में विकेटकीपिंग करते हुए बता दिया है कि 47 केवल एक नबंर है, ये उनकी उम्र को परिभाषित नहीं करता है।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Feb 28, 2025 | 07:45 PM

कुमार संगकारा (सोर्स- वीडियो)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: इस समय इंटरनेशनल मास्टर्स लीग खेली जा रही है। जहां सचिन तेंदुलकर समेत बड़े-बड़े क्रिकेटर खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस लीग में श्रीलंका के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर कुमार संगकारा ने अपना वो ही रूप दिखाया है, जिसके लिए वह जाने जाते थे। इस मैच में जिस तरह से डाइव लगाकर उन्होंने चौका बचाया है वह काबिल-ए-तारीफ है।

आईएमएल में संगकारा श्रीलंकन टीम की कप्तानी कर रहे हैं। जहां उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में विकेटकीपिंग करते हुए बता दिया है कि 47 केवल एक नबंर है, ये उनकी उम्र को परिभाषित नहीं करता है। उनकी शानदार कीपिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

FLYING KUMAR SANGAKKARA AT THE AGE OF 47. 🤯🔥pic.twitter.com/0WH33QqSS5 — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 28, 2025

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि संगकारा विकेटकीपिंग कर रहे हैं। एक गेंद लेग स्टंप छोड़कर उनसे दूर जा रही थी। तभी उन्होंने अपने पुराने अंदाज में हवा में छलांग लगाई और एक हाथ से गेंद को पकड़कर टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बचाए। उनकी फुर्ती देखकर हर कोई हैरान रह गया। लोग उनकी फील्डिंग की तारीफ कर रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए इस मैच में असेला गुणरत्ने के शानदार प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका ने जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 180 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।

खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में भारत समेत 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी देशों की ओर से पूर्व खिलाड़ी खेल रहे हैं जो अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। भारत की ओर से महान सचिन तेंदुलकर टीम की कप्तानी कर रहे हैं। उनके साथ युवराज सिंह और इरफान पठान जैसे दिग्गज खेल इस लीग में भारतीय टीम से खेल रहे हैं।

Iml 2025 even at the age of 47 kumar sangakkara dived like superman to save a four watch video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 28, 2025 | 07:45 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Sri Lanka Cricket Team

सम्बंधित ख़बरें

1

IPL 2026 ऑक्शन के बाद 10 टीमों की पूरी लिस्ट, देखें किस फ्रेंचाइजी ने किन खिलाड़ियों को किया शामिल

2

ये हैं IPL 2026 Auction के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी, इस सीजन अनकैप्ड प्लेयर्स ने बिखेर डाला जलवा

3

IPL 2026 KKR Squad: ऑक्शन के बाद और भी ज्यादा ‘खतरनाक’ हुई केकेआर, देखें टीम का पूरा स्क्वॉड

4

IND vs SA: गिल और सूर्या की फॉर्म पर शिवम दुबे का बड़ा बयान, बताया कब दिखाएंगे मैदान पर जलवा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.