Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खत्म हो गई जसप्रीत बुमराह की बादशाहत, ICC रैंकिंग में इस गेंदबाज ने छीन लिया नंबर 1 का ताज

जसप्रीत बुमराह को आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में नुकसान हुआ है। वह अब नंबर एक से तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उनकी जगह साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा अब नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Oct 30, 2024 | 02:39 PM

जसप्रीत बुमराह (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज को 2-0 से न्यूजीलैंड ने अपने कब्जे में कर लिया है। हालांकि सीरीज का आखिरी मुकाबला 1 नंवबर से मुंबई में खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले आईसीसी ने टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग जारी कर दी है। जहां भारत के जसप्रीत बुमराह से उनका ताज छीन गया है। अब दुनिया के नंबर एक के टेस्ट गेंदबाज साउथ अफ्रीकी के कगिसो रबाडा बन गए हैं।

दरअसल, जसप्रीत बुमराह को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में एक भी विकेट नहीं मिला, इसका नुकसान उन्हें ताजा टेस्ट रैंकिंग में उठाना पड़ा है। वह अब नंबर एक से तीसरे नंबर पर आ गए हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा अब टेस्ट में नए नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। जबकि दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के जोश हेज़लवुड हैं।

🚨 KAGISO RABADA – THE NEW NO.1 RANKED TEST BOWLER…!!!! 🚨 pic.twitter.com/WtZpIdPbqQ — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 30, 2024

सम्बंधित ख़बरें

टेंशन मत लो, मैं देख लूंगा…बुमराह को लेकर वैभव सूर्यवंशी ने पहले ही कर दिया था ऐसा ऐलान, देखें VIDEO

एक स्विंग का किंग तो दूसरा यॉर्कर का बादशाह, भुवनेश्वर या जसप्रीत, IPL आंकड़ों में जानें कौन है असली मैच विनर?

क्या बल्लेबाजों में कम हो गया जसप्रीत बुमराह का खौफ? 2016 के बाद पहली बार हुआ ऐसा

जसप्रीत बुमराह को भी नहीं बख्शा, 15 वर्षीय वैभव ने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज को दिन में दिखाए तारे

हाल ही में कगिसो रबाडा ने शानदार कमाल किया है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 300 विकेट झटके हैं। जिसका इनां आईसीसी ने उन्हें अब दिया है। गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में वह अब पहले स्थान पर हैं। साउथ अफ्रीकी टीम इस समय बांग्लादेश के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है।

इस सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीकी टीम ने जीत दर्ज की थी। इस जीत के हीरो रहे कगिसो रबाडा। कगिसो रबाडा ने मैच में कुल 9 विकेट लिए। उन्होंने मैच की पहली पारी में कुल 3 बल्लेबाजों को आउट किया और फिर दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें- विराट कोहली तोड़ेंगे पूर्व कोच का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ रचेंगे इतिहास

बता दें कि ताजा रैंकिंग में टीम इंडिया के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को फायदा हुआ है। वह अब टेस्ट में नंबर-3 बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं, ऋषभ पंत को 5 स्थान का नुकसान हुआ है। वह अब 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली भी 6 स्थान गिरकर 14वें नंबर पर खिसक गए हैं। रोहित शर्मा को एक बार फिर बड़ा नुकसान हुआ है। वह 9 स्थान गिरकर अब 24वें नंबर पर आ गए हैं। इसके अलावा शुभमन गिल भी 19वें से 20वें नंबर पर आ गए हैं।

Icc test bowler ranking kagiso rabada surpasses jasprit bumrah and becomes number 1 bowler

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 30, 2024 | 02:39 PM

Topics:  

  • Jasprit Bumrah

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.