ICC ने नए CEO का किया ऐलान, संजोग गुप्ता बने मुख्य कार्यकारी अधिकारी
आईसीसी ने संजोग गुप्ता को नया सीईओ नियुक्त किया है। वो आईसीसी ने सातवें सीईओ बनेंगे। संजोग गुप्ता अपना पद सोमवार को ग्रहण करेंगे। यह जानकारी आईसीसी ने दी है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
संजोग गुप्ता (फोटो-सोशल मीडिया)
दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने संजोग गुप्ता को सीईओ नियुक्त किया है। जय शाह की अगुवाई वाली कमिटी ने संजोग गुप्ता को आईसीसी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वो आईसीसी के सातवें सीईओ बन गए हैं। वो सोमवार से अपना पदग्रहण करेंगे।
वह आस्ट्रेलिया के ज्योफ एलार्डिस की जगह लेंगे जिन्होंने इस साल की शुरूआत में चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अभी तक जियोस्टार में सीईओ (खेल) के रूप में कार्यरत रहे गुप्ता तत्काल प्रभाव से अपनी नई भूमिका का कार्यभार संभालेंगे।
25 देशों से 2500 आवेदन आए
आईसीसी ने कहा कि इस पद के लिए उसे 25 देशों से 2,500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 12 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया। आईसीसी ने कहा कि उम्मीदवारों में स्पोर्ट्स गवर्निंग बॉडी से जुड़े लीडर्स से लेकर विभिन्न क्षेत्रों के सीनियर कॉरपोरेट जगत के सीनियार अधिकारी भी शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
Rohit Sharma का सबसे बड़ा सपना, भारत को नंबर-1 बनाने की जिद, कहा- विश्व क्रिकेट पर राज करना ही एकमात्र लक्ष्य
रोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
Jasprit Bumrah ने 2 साल से नहीं खेला कोई ODI मैच, अब टीम इंडिया में वापसी के लिए BCCI ने तैयार किया ब्लूप्रिंट
Team India में अचानक हो गया बड़ा बदलाव, जानें किसे जाना पड़ा बाहर और किसकी हुई एंट्री?
इन नामों को नामांकन समिति को भेज दिया गया जिसमें आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा, इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अध्यक्ष रिचर्ड थॉम्पसन, श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया शामिल हैं। उन्होंने इस पद के लिए गुप्ता की सिफारिश की जिसे आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने मंजूरी दे दी।
संजोग गुप्ता ने कई खेलों को बढ़ावा दिया है
आईसीसी ने कहा कि संजोग गुप्ता भारत और विश्व स्तर पर खेल प्रसारण के परिवर्तन के पीछे एक प्रेरक शक्ति रहे हैं। आईसीसी में अपने बयान में प्रो कबड्डी लीग और इंडियन सुपर लीग (फुटबॉल) जैसी अन्य लीगों की स्थापना और विस्तार तथा प्रीमियर लीग और विंबलडन जैसी वैश्विक प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने में गुप्ता की भूमिका का भी जिक्र किया।
एजबेस्टन का गुरूर…भारत की एतिहासिक जीत, फिर वायरल हुई विवेक राजदान की कमेंट्री
जय शाह ने क्या कहा?
जय शाह ने कहा कि खेल रणनीति और व्यावसायीकरण में गुप्ता का अनुभव आईसीसी के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि संजोग के पास खेल रणनीति और व्यावसायीकरण का व्यापक अनुभव है, जो आईसीसी के लिए अमूल्य साबित होगा। गुप्ता एलार्डिस का स्थान लेंगे जिन्होंने चार वर्ष के कार्यकाल के बाद इस वर्ष जनवरी में पद छोड़ दिया था।
पत्रकार के रूप शुरू किया था करियर
गुप्ता ने पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू किया और वह 2010 में स्टार इंडिया (अब जियोस्टार) से जुड़ गए थे। उन्हें 2020 में डिज्नी और स्टार इंडिया में खेल प्रमुख नियुक्त किया गया था। नवंबर 2024 में वायाकॉम18 और डिज्नी स्टार के विलय के बाद गुप्ता को जियोस्टार स्पोर्ट्स का सीईओ नियुक्त किया गया था।
