Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चैंपियंस ट्रॉफी से भी बाहर हो जाएंगे किंग कोहली! जानें कितनी गंभीर है विराट की चोट

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होने वाला है। ऐसे में विराट कोहली का चोटिल होना टीम के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं हैं, क्योंकि वह भारत के अहम प्लेयर हैं।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Feb 06, 2025 | 03:34 PM

विराट कोहली (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज हो गया है। इस सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जा रहा है। हालांकि इस मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11 ने नागपुर के फैंस को निराश कर दिया है, क्योंकि इस मैच में लोगों के चहेते विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं। वह चोटिल होने की वजह से इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। जिससे टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है। ऐसे में अब सवाल ये उठने लगे हैं कि कोहली की चोट कितनी गंभीर है, क्या वह आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में खेल पाएंगे या नहीं?

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होने वाला है। ऐसे में विराट कोहली का चोटिल होना टीम के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं हैं, क्योंकि वह भारत के अहम प्लेयर हैं। ऐसे में अब भारतीय फैंस ये जानना चाहते हैं कि उनकी चोट कितनी गंभीर है? तो हम सिर्फ इतना कह सकते हैं कि अब तक उनकी चोट पर कोई अपडेट नहीं आया है, लेकिन फैंस इस बात से संतुष्ट हो सकते हैं कि कोहली को वार्म-अप करते देखा गया है।

कितनी गंभीर कोहली की चोट

विराट कोहली को नागपुर में खेले जा रहे पहले वनडे से पहले वार्म-अप करते देखा गया था, लेकिन वह उस दौरान दाएं घुटने में पट्टी बांधे नजर आए थे और वह हल्के कदमों से चल रहे थे। साथ ही वह टीम हडल में भी मौजूद थे। हालांकि मेडिकल टीम में कोहली की चोट को देखते हुए जोखिम ना उठाने की सलाह दी है। फिलहाल कोहली अभी भी मेडिकल टीम की निगरानी में ही हैं।

सम्बंधित ख़बरें

‘क्या शादी की तस्वीरें…’, पैपराजी से अनुष्का शर्मा ने किया मजाक, छूट गई विराट कोहली की हंसी

प्रेमानंद महाराज की शरण में फिर पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का, तुलसी की माला पहने दिखीं अभिनेत्री- VIDEO

अकाय के जन्मदिन पर विराट-अनुष्का ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, सेलेब्स की सादगी ने जीता फैंस का दिल

T20 World Cup 2026 जीत के बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट-अनुष्का शर्मा, नो-मेकअप लुक से फैंस हुए इंप्रेस

बुमराह पहले से चोटिल

हालांकि कोहली की चोट गंभीर है या नहीं इसकी सटीक जानकारी नहीं है, लेकिन उनकी चोट ने टीम इंडिया की चिंता जरूर बढ़ा दी है। क्योंकि पहले से ही भारत के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल हैं और उनके इस आईसीसी टूर्नामेंट में खेलने पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। ऐसे में कोहली की चोट भारत के लिए किसी टेंशन से कम नहीं है।

खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

19 फरवरी से शुरू होगी चैंपियंस ट्रॉफी

जानकारी के लिए बता दें कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होने वाला है। इस बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी गई है, हालांकि भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करने वाली है। भारत के इस टूर्नामेंट में सभी मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे।

How much serious virat kohli injury will he play in champions trophy 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 06, 2025 | 03:34 PM

Topics:  

  • Champions Trophy 2025
  • India vs England
  • Virat Kohli

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.