Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

साउथ अफ्रीका ने हेनरिक क्लासेन के साथ कर दिया खेला, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से किया बाहर, डेविड मिलर का भी हुए ये हाल

हेनरिक क्लासेन को साउथ अफ्रीका ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया है। इतना ही नहीं, बोर्ड ने दो दिग्गज खिलाड़ियों को पूरा कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया है। उन्हें हाइब्रिड कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Apr 07, 2025 | 09:56 PM

हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: साउथ अफ्रीका ने 2024-25 के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दिया है। लेकिन इस बार साउथ अफ्रीका ने जो सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया है वो चौंकाने वाला है। अफ्रीकी बोर्ड ने अपने विस्फोटक बल्लेबाज को ही इस कॉन्ट्रैक्ट में शामिल ना करके दुनिया को हैरानी में डाल दिया है।

दरअसल, हेनरिक क्लासेन को साउथ अफ्रीका ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया है। इतना ही नहीं, बोर्ड ने दो दिग्गज खिलाड़ियों को पूरा कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया है। उन्हें हाइब्रिड कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से क्लासेन का नाम गायब होना क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़े झटके की तरह है। दरअसल, जनवरी 2024 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद क्लासेन सिर्फ व्हाइट बॉल क्रिकेट खेल रहे हैं, इसलिए उन्हें बाहर रखा गया।

सीएसए सूत्रों की मानें तो क्लासेन के भविष्य और राष्ट्रीय टीम में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि वह अब दुनिया भर की टी20 लीग में खेलने पर ध्यान देना चाहते हैं, जिसके चलते उन्हें कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रखा गया।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर: मानकापुर स्पोर्ट्स हब में 10 करोड़ के हॉकी एस्ट्रोटर्फ प्रोजेक्ट अधर में, ठेकेदार ने छोड़ा काम

हार कर भी ‘बाजीगर’ बना जिम्बाब्वे का ये बल्लेबाज, बुमराह को जड़ा कोहली जैसा छक्का, खेली 97 रन की नाबाद पारी

जिम्बाब्वे पर भारत की जीत से साउथ अफ्रीका को हुआ फायदा, T20 WC 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची प्रोटियाज टीम

IND vs WI: टीम इंडिया की ताकत देख डरे शाई होप? बोले- सेमीफाइनल के लिए हमें ऐसा करना ही होगा

वहीं, अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर और रैसी वैन डेर डुसेन को हाइब्रिड कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। ये खिलाड़ी अब दक्षिण अफ्रीका के लिए चुनिंदा दौरों और आईसीसी इवेंट में ही खेलते दिखाई देने वाले हैं। सीएसए धीरे-धीरे इन दोनों की जगह नए खिलाड़ियों को तैयार करने का प्रयास कर रहा है।

सीएसए ने 18 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया है, जिसमें लिजाद विलियम्स, सेनुरन मुथुसामी और 18 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को पहली बार शामिल किया गया है। इसके अलावा डेविड बेडिंघम, वियान मुल्डर और काइल वेरिन को कॉन्ट्रैक्ट अपग्रेड मिला है। दक्षिण अफ़्रीकी बोर्ड इन खिलाड़ियों को सालाना 1.5 करोड़ रुपये तक देता है।

खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सीएसए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट 2024-25: टेम्बा बावुमा, डेविड बेडिंघम, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएट्जी, टोनी डी ज़ोरज़ी, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, केशव महाराज, क्वेना एमफ़ाका, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा, रेयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन, लिजर्ड विलियम्स।

Heinrich klaasen dropped from central contract by south africa david miller got hybrid contract

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 07, 2025 | 09:56 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Cricket Sports News
  • South Africa Cricket Team
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.