-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Heather Knight Becomes 4th England Women Batter For Most Odi Run
इंग्लैंड की हीथर नाइट ने रचा इतिहास, महिला वनडे में ऐसा करने वाली इंग्लैंड की…
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Most ODI runs for ENG-W: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के 8वें मुकाबले में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया। इस जीत के साथ इंग्लैंड की बैटर हीथर नाइट ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।

हीथर नाइट (फोटो-सोशल मीडिया)
Most ODI runs for ENGLAND-W: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के 8वें मुकाबले में इंग्लैंड की स्टार बैटर हीथर नाइट ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने वाली हीथर नाइट वनडे फॉर्मेट में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाली चौथी महिला बल्लेबाज बन गई है।
इंग्लैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत हासिल की। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 178 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 46.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत में हीथर नाइट का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
हीथर नाइट ने बांग्लादेश के विरुद्ध 111 गेंदों में 1 छक्के और 8 चौकों के साथ नाबाद 79 रन बनाते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। हीथर नाइट ने क्लेयर टेलर का रिकॉर्ड तोड़ यह कारनामा किया। आइए, इस लिस्ट में शामिल टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
फ्री हिट, इम्पैक्ट प्लेयर और DRS से जुड़े नियमों में बदलाव, BCCI और ICC भी कर सकते हैं विचार
न्यूजीलैंड से हार के बाद ICC की तरफ से इंग्लैंड को लगा एक और बड़ा झटका, WTC के हवाले से हुआ भारी नुकसान
Women’s T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, आयरलैंड को 4 विकेट से हराया
महिला वनडे में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन
- 5992 – चार्लोट एडवर्ड्स
- 4562 – टैमी ब्यूमोंट
- 4124 – नैट साइवर-ब्रंट
- 4116 – हीथर नाइट
- 4101 – क्लेयर टेलर
चार्लोट एडवर्ड्स: चार्लोट एडवर्ड्स ने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाई है। एडवर्ड्स ने 191 वनडे मुकाबलों में 38.17 की औसत के साथ 5,992 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 9 शतक और 46 अर्धशतक जमाए। साल 1997 में वनडे करियर की शुरुआत करने वाली एडवर्ड्स ने साल 2016 में अंतिम एकदिवसीय मैच खेला।
टैमी ब्यूमोंट: इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टैमी ब्यूमोंट मौजूद है। टैमी ने 134 वनडे मुकाबलों की 124 पारियों में 41.09 की औसत के साथ 4,562 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 शतक और 23 अर्धशतक लगाने में सफल रही है।
नैट साइवर-ब्रंट: नैट साइवर ब्रंट ने इंग्लैंड को कई मुकाबले अपने दम पर जिताया है। नैट ने अभी तक 123 वनडे मुकाबलों की 109 पारियों में 4124 रन बनाई। इस दौरान उनका औसत 46.33 का रहा। साइवर ने अपने करियर के दौरान अभी तक 9 शतक और 25 अर्धशतक लगा चुकी है। वो इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर है।
यह भी पढ़ें: महिला वर्ल्ड कप में IND vs AUS मैच से पहले बड़ा ऐलान, दो पूर्व खिलाड़ियों को मिलेगा विशेष सम्मान
हीथर नाइट: बांग्लादेश के खिलाफ 79 रनों की पारी के साथ ही हीथर नाइट ने क्लेयर टेलर के रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वो इंग्लैंड महिला टीम के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथी बैटर बन गई है। हीथर ने अब तक 151 वनडे मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 143 पारियों में 35.79 की औसत के साथ 4,116 रन बनाए। हीथर अपने वनडे करियर में 2 शतक और 27 अर्धशतक लगा चुकी हैं।
क्लेयर टेलर: साल 1998 से 2011 के बीच 126 वनडे मुकाबलों में 40.20 के साथ 4,101 रन बनाने वाली टेलर इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। उन्होंने अब तक 8 शतक और 23 अर्धशतक जमाए हैं।
Heather knight becomes 4th england women batter for most odi run
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Jun 25, 2026 | 12:15 AMAnna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMAgra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMप्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














