Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs PAK: हर्षित राणा से जा भिड़े पाकिस्तान के कप्तान रिजवान, बीच मैदान जमकर हुआ कलेश- देखें वीडियो

IND vs PAK: भारत के तेज गेंदबाज हर्षित राणा और पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद रिजवान के बीच मैदान पर टक्कर हो गई। इस दौरान हर्षित राणा काफी जोश में दिखाई दिए।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Feb 23, 2025 | 08:02 PM

हर्षित राणा और मोहम्मद रिजवान (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: जब भी भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होता है, जब फैंस को यकीनन था कि उन्हें इस मुकाबले में कुछ न कुछ मसाला जरूर मिलेगा, क्योंकि जब मुकाबला भारत-पाकिस्तान का होता है, तब किसी न किसी खिलाड़ी की झड़प देखने मिलती ही है। कुछ ऐसा ही इस मुकाबले में भी देखने मिल गया है। इस मैच में हर्षित राणा और पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान के बीच भिड़ंत देखने मिली।

दरअसल, भारत के तेज गेंदबाज हर्षित राणा और पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद रिजवान के बीच मैदान पर टक्कर हो गई। इस दौरान हर्षित राणा काफी जोश में दिखाई दिए। लेकिन गनीमत ये रही कि ये झड़प बढ़ी नहीं और मामला शांत हो गया। हालांकि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Kalesh b/w Harshit Rana and Rizwan 💀 pic.twitter.com/3I6v7OyhFD — Vijay (@veejuparmar) February 23, 2025

ये मामला पारी के 21वें ओवर का है। जब राणा अपना पांचवां ओवर फेंक रहे थे, वह रिजवान को काफी परेशान कर रहे थे। इस बीच रिजवान ने हल्के हाथों से खेलकर स्ट्राइक रोटेट करने की कोशिश की। रिजवान इस रन को जल्दी पूरा करना चाहते थे, जबकि हर्षित गेंद फेंकने के बाद फॉलो थ्रू में खड़े थे। दौड़ते समय रिजवान का कंधा हर्षित के कंधे से टकराया। इस पर हर्षित ने पलटकर उनकी तरफ देखा और फिर गुस्से में उनसे कुछ कहा।

सम्बंधित ख़बरें

ईशान किशन के फिर गए दिन! पंत पर लटकी तलवार, शमी को लेकर सस्पेंस…यहां देखें भारत की संभावित टीम

U19 Asia Cup का खिताब जीतने के बाद पाकिस्तान का दोहरा वार, PCB करेगा भारतीय खिलाड़ियों की शिकायत

U19 Asia Cup का खिताब जीतने के बाद पाकिस्तानी PM ने की पैसों की बारिश, हर खिलाड़ी को 1 करोड़ का इनाम

U19 Asia Cup में पाकिस्तान से हार के बाद BCCI सख्त, आयुष म्हात्रे और कोच को देना होगा जवाब

खेल जगत से जुड़ी अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गौरतलब है कि पाकिस्तान की टीम पूरे 50 ओवर नहीं खेल सकी और 241 रनों पर ढेर हो गई। इसमें 17 रन एक्स्ट्रा के हैं। पाकिस्तान की ओर से साउद शकील ने 76 गेंदों पर सबसे ज्यादा 62 रन बनाए। इसके अलावा मोहम्मद रिजवान ने 77 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली। बाबर आजम 26 गेंदों पर 23 रन ही बना सके। आखिर में खुशदिल शाह ने 39 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 36 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या को दो विकेट मिले। भारत को जीत के लिए 242 रन बनाने होंगे।

Harshit rana and mohammed rizwan clashed in india vs pakistan champions trophy 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 23, 2025 | 08:02 PM

Topics:  

  • Champions Trophy 2025
  • Harshit Rana
  • India vs Pakistan
  • Mohammad Rizwan
  • Team India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.