Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हरमनप्रीत कौर ने जताया टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का भरोसा, बोलीं- पार करेंगे आखिरी बाधा

कप्तान हरमनप्रीत कौर आशावादी हैं कि भारत आगामी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के दौरान अपना पहला वैश्विक खिताब जीतेगा। उन्होंने कहा कि यूएई की परिस्थितियां उनकी टीम के लिए फायदेमंद होंगी।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Aug 27, 2024 | 07:01 PM

हरमनप्रीत कौर (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत 3 अक्टूबर से होने वाली है। इस आईसीसी टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। जहां हरमनप्रीत कौर को टीम की कमान सौंपी गई है। जिसके बाद उन्होंने कहा कि यूएई की परिस्थितियां उनकी टीम के लिए फायदेमंद होंगी। साथ ही उन्हें उम्मीद है कि इस बार टीम कुछ बेहतर कर सकती है।

हरमनप्रीत ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘जब भी हम इस तरह के मंच (विश्व कप) पर खेलते हैं तो हम हमेशा अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। हमने अतीत में भी हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है और उम्मीद करते हैं कि इस बार हम अंतिम बाधा को पार करने में सफल रहेंगे और खिताब जीतेंगे।”

हरमनप्रीत को मंगलवार को टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। पैंतीस साल की हरमनप्रीत ने टूर्नामेंट के आयोजन स्थल में बदलाव को अधिक तवज्जो नहीं दी और कहा कि यूएई की परिस्थितियां भारत से काफी मिलती-जुलती हैं।

सम्बंधित ख़बरें

हरमनप्रीत कौर ने कप्तान के तौर पर महिला क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा, इस मामले में बन गई नंबर-1 खिलाड़ी

Shafali Verma का ऐतिहासिक धमाका, T20 में पूरा किया ‘अनोखा’ शतक, स्मति मंधाना और हरमनप्रीत कौर को भी छोड़ा पीछे

एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप: सुरेश की शानदार जीत, सचिन ने तीसरे दिन कड़े मुकाबले में जीत हासिल की

अब द्वारका स्टेडियम में गूंजेगा हरमनप्रीत कौर का नाम, कप्तान के सम्मान में स्टैंड का हुआ नामकरण

यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप से पहले प्रैक्टिस मैच खेलेगा भारत, इन टीम के खिलाफ होंगे मुकाबले

उन्होंने कहा, ‘‘हमने यूएई में काफी क्रिकेट नहीं खेला है। लेकिन यूएई की परिस्थितियों भारतीय परिस्थितियों के समान होंगी।” हरमनप्रीत 2020 टी20 विश्व कप में भी भारत की कप्तान थीं जब टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी। उन्होंने कहा, ‘‘हम देखेंगे कि (वहां) परिस्थितयां कैसी रहती हैं और जितना जल्दी हो हालात से सामंजस्य बैठाने का प्रयास करेंगे।”

परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, हरमनप्रीत चाहती हैं कि टीम विश्व कप में ‘सकारात्मक’ खेल दिखाए। उन्होंने कहा, ‘‘एक टीम के रूप में, हम अपनी हार से सीखते हैं और उन बाधाओं को तोड़ते हैं जो हमें पीछे धकेल रही हैं। उम्मीद है कि इस बार हम विश्व कप में और अधिक सकारात्मक तरीके से खेल पाएंगे।”

हरमनप्रीत ने भारतीय गेंदबाजों का भी समर्थन किया जो हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप फाइनल में लड़खड़ा गए थे। भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘गेंदबाज एक टीम के रूप में वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उम्मीद है कि इस विश्व कप में हम सब कुछ सही करेंगे।”

यह भी पढ़ें- PCB प्रेसिडेंट को अपने ही प्लेयर्स पर नहीं है भरोसा, बोले- पाकिस्तान के पास नहीं है अच्छे खिलाड़ियों का पूल

जानकारी के लिए बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता को देखते हुए तीन से 20 अक्टूबर तक होने वाले महिला टी20 विश्व कप को यूएई में स्थानांतरित कर दिया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Harmanpreet kaur said we will cross the last hurdle in women t20 world cup 2024

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 27, 2024 | 07:01 PM

Topics:  

  • Harmanpreet Kaur
  • Team India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.