- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India To Play Practice Matches Against West Indies And South Africa Before Women T20 World Cup 2024
महिला टी20 विश्व कप: प्रैक्टिस मैचेस में कैरेबियन आर्मी और साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी इंडिया, टटोलेगी नब्ज
- Written By: मृणाल पाठक
भारत महिला टी20 विश्व कप 2024 से पहले दुबई में दो अभ्यास मैच खेलेगी। यह मुकाबले वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को यह घोषणा की है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (सौजन्यः सोशल मीडिया)
दुबई: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज तीन अक्टूबर से होने वाला है। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी हो गया है। वहीं भारत विश्व कप से पहले दुबई में दो प्रैक्टिस मुकाबले भी खेलेगा। जहां टीम इंडिया की पहली भिड़ंत वेस्टइंडीज से होनी है, यह मैच 29 सितंबर को खेला जाएगा। उसके बाद टीम इंडिया एक अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी।
महिला टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली सभी 10 टीम दो-दो अभ्यास मैच खेलेंगी। अभ्यास मुकाबलों की शुरुआत 28 सितंबर को पाकिस्तान और स्कॉटलैंड तथा श्रीलंका और बांग्लादेश मैच के साथ होगी। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 29 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड और फिर एक अक्टूबर को दुबई में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा।
अभ्यास मैच 20 ओवर के होंगे और इन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का दर्जा हासिल नहीं होगा जिससे प्रत्येक टीम को अपने सभी 15 खिलाड़ियों को मुकाबले में उतारने की स्वीकृति होगी। किसी भी ग्रुप की दो टीम अभ्यास मैच के दौरान एक दूसरे से नहीं भिड़ेंगी। भारत को ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup में भारत की नजरें ट्रॉफी पर, इन बड़ी वजहों से Team India को माना जा रहा प्रबल दावेदार
Women’s T20 World Cup: इन पांच युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी निगाहें, नंदिनी शर्मा का नाम भी है शामिल
ये सवाल क्यों पूछ रहे हैं? रिटायरमेंट के सवाल पर भड़कीं हरमनप्रीत, कप्तान के जवाब से छाया सन्नाटा- VIDEO
पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी से हाथ मिलाते दिखे जय शाह, इंटरनेट पर तस्वीर वायरल होने के बाद मचा तहलका!
यह भी पढ़ें- PCB प्रेसिडेंट को अपने ही प्लेयर्स पर नहीं है भरोसा, बोले- पाकिस्तान के पास नहीं है अच्छे खिलाड़ियों का पूल
ग्रुप बी में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड और बांग्लादेश को जगह मिली है। तीन अक्टूबर से शुरू हो रही इस प्रतियोगिता को बांग्लादेश में मौजूदा राजनीतिक अस्थिरता को देखते हुए यूएई में स्थानांतरित किया गया है।
अभ्यास मुकाबलों का कार्यक्रम इस प्रकार है:
- 28 सितंबर: पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड (सेवेंस, दुबई)
- 28 सितंबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (आईसीसीए 1, दुबई)
- 29 सितंबर: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (सेवेंस, दुबई)
- 29 सितंबर: भारत बनाम वेस्टइंडीज (आईसीसीए 2, दुबई)
- 29 सितंबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (आईसीसीए 1, दुबई)
- 30 सितंबर: श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड (सेवेंस, दुबई)
- 30 सितंबर: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान (आईसीसीए 2, दुबई)
- एक अक्टूबर: वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया (सेवेंस, दुबई)
- एक अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (आईसीसीए 2, दुबई)
- एक अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत (आईसीसीए 1, दुबई)
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की टीम:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्टिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी , रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन।
यह भी पढ़ें- महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत कौर के हाथ में कमान
रिजर्व प्लेयर्स – उमा छेत्री, तनुजा कंवर और साइमा ठाकोर।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
India to play practice matches against west indies and south africa before women t20 world cup 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में व्यापारी से लूट: हम पुलिस हैं कहकर रुकवाया, 30 लाख से भरा बैग लेकर आरोपी फरार
Jun 12, 2026 | 09:00 AMमीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, कांग्रेस ने नामांकन रद्द करने को बताया गैरकानूनी
Jun 12, 2026 | 08:59 AMअकोला में खाद और बीज खरीदने उमड़े किसान, कालाबाजारी की आशंका से बढ़ी चिंता
Jun 12, 2026 | 08:59 AMMorpankh Vastu Shastra: घर की इन जगहों पर रखें मोर पंख, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार
Jun 12, 2026 | 08:49 AMPraneet More Show: मेल शव के प्राइवेट पार्ट पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, विवाद में लेडी डॉक्टर का वीडियो वायरल
Jun 12, 2026 | 08:44 AMभंडारा में कागजों तक सीमित डम्पिंग यार्ड, सुप्रीम कोर्ट के नियमों की खुलेआम अनदेखी
Jun 12, 2026 | 08:43 AMअल-नीनो की दस्तक से बढ़ी टेंशन, कैसे भारत में घट सकता है बिजली उत्पादन? समझिए बड़ा खतरा
Jun 12, 2026 | 08:42 AMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM














