Women’s T20 World Cup: पहली हार से निराश हरमनप्रीत कौर, अब पाकिस्तान के खिलाफ करेगी टीम को तैयार
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में भारतीय महिला टीम की शुरूआत काफी खराब रही। टी20 के पहले ही मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा, जहां टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने 58 रन से हरा दिया।
- Written By: प्रिया जैस
हरमनप्रीत कौर (सौजन्य-एक्स आईसीसी)
दुबई: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में भारतीय महिला टीम की शुरूआत काफी खराब रही। टी20 के पहले ही मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए सबस ज्यादा 15 रन भले ही कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बनाए हो, लेकिन न्यूजीलैंड को हराने के लिए सिर्फ कप्तान का अच्छा खेलना काफी नहीं था।
शुक्रवार को हार के साथ शुरूआत करने पर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने हार पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि उनकी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। भारतीय टीम को 161 रन का लक्ष्य मिला था, जो वे प्राप्त करने में असफल रही। भारतीय टीम केवल 19 ओवर में हीं 102 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी।
धीमी पिच पर रन बनाना मुश्किल
हरमनप्रीत ने मैच के बाद प्राइज सेरेमनी के बाद कहा, ‘‘हमने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला। आगे बढ़ते हुए हम जानते हैं कि हर मैच महत्वपूर्ण है। ”
सम्बंधित ख़बरें
भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 200 T20I मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं; बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-पाक मैच में जारी रहेगी ‘नो हैंडशेक पॉलिसी’! पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाने पर हरमनप्रीत कौर ने कही ये बात
Women’s T20 World Cup में खेलने वालीं ये हैं 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, लिस्ट में एक भारतीय स्टार भी शामिल
हरमनप्रीत इस बात से सहमत नहीं थीं कि धीमी पिच पर 161 रन का लक्ष्य मुश्किल था। उन्होंने कहा, ‘‘हमने कई बार 160-170 रन के लक्ष्य का पीछा किया है। हम इस लक्ष्य को बनाने की उम्मीद कर रहे थे। हम जानते थे कि किसी को बल्लेबाजी करनी होगी, लेकिन हम लगातार विकेट खोते रहे। ”
पाकिस्तान के खिलाफ अगला मैच
भारतीय टीम का अगला मुकाबला अब रविवार को पाकिस्तान से होने वाला है और अपनी पहली हार के बाद हरमनप्रीत को लगता है कि उनकी टीम अपने चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ जीत दर्ज करने में कामयाब रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि यह ग्रुप बेहतर करने में सक्षम है। यह वैसी शुरुआत नहीं थी जिसकी हम उम्मीद कर रहे थे। लेकिन हमें यहां से आगे बढ़ना होगा। ”
यह भी पढ़ें- टीम इंडिया में नहीं मिल रहा मौका, इन देशों के लिए अपने जौहर दिखाएंगे ईशान किशन और पृथ्वी शॉ?
प्लेयर ऑफ द मैच
भारत के खिलाफ मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच रही न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने कहा, ‘‘मुझे अपनी इस टीम पर वास्तव में गर्व है। लोग हमारे हाल के परिणामों के बारे में बात कर रहे हैं। लेकिन भारत जैसी विश्व स्तरीय टीम के खिलाफ़ खेलना और ऐसा प्रदर्शन करना, मैं बहुत खुश हूं। ”
यह भी पढ़ें- जन्मदिन विशेष: वो खिलाड़ी जिसे केवल एक कान से देता है सुनाई, लेकिन टीम इंडिया के लिए मचा चुका है शोर
(एजेंसी इनपुट के साथ)
