-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Harbhajan Singh Says Even Sachin Tendulkar Or Virat Kohli Wont Survive On This Wicket
कोलकाता में मिली हार के बाद भड़के पूर्व भारतीय दिग्गज, कहा- तेंदुलकर और विराट भी नहीं टिक पाते
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Harbhajan Singh on Eden Pitch: हरभजन सिंह ने कहा कि इस विकेट पर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे बल्लेबाज भी सफल नहीं हो सकते हैं। इस विकेट पर बचने के लिए भाग्य की जरूरत है।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका (फोटो-सोशल मीडिया)
Even Sachin Tendulkar Or Virat Kohli Won’t Survive: कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 30 रन से हार मिली। दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर साइमन हार्मर ने भारतीय बल्लेबाजों को पूरी तरह असहाय कर दिया। भारतीय क्रिकेट के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने इस पिच की आलोचना करते हुए इसे टेस्ट क्रिकेट के लिए उपयुक्त नहीं बताया और इसे मजाक करार दिया।
हरभजन सिंह ने कहा कि इस पिच पर कौशल के बजाय भाग्य की लड़ाई थी। सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे बल्लेबाज भी इस पिच पर शायद बल्लेबाजी नहीं कर पाते। ईडन गार्डन की पिच टेस्ट क्रिकेट के लिए मजाक थी।
पूर्व भारतीय स्पिनर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “ईडन गार्डन में टेस्ट देखने के लिए प्रशंसक इकट्ठा हुए थे, ये बेहद खुशी की बात है। लेकिन पिच ने निराश किया। दक्षिण अफ्रीका टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन पर सिमट गई। मुझे भारतीय टीम से बेहतर बल्लेबाजी की उम्मीद थी, लेकिन भारतीय टीम भी 189 रन ही बना सकी। भारत की 30 रन की बढ़त 300 रन की लगी थी। टेस्ट क्रिकेट के लिए ये शुभ संकेत नहीं है।”
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
इस पिच पर नहीं टिक पाते बल्लेबाज
हरभजन ने कहा कि हाल के कुछ वर्षों में हमें भारत में ऐसी पिच देखने को मिली है। इस वजह से टेस्ट क्रिकेट का मजाक बना है। ऐसी पिच पर आपकी तकनीक कितनी भी अच्छी हो, चाहे बल्लेबाज तेंदुलकर या विराट ही क्यों न हों, मुझे नहीं लगता कि वे यहां टिक पाते। गेंद कहीं से भी उछल रही है, कभी नीची रहती है तो कभी स्पिन लेती है। ऐसी परिस्थितियों में काबिलियत से ज्यादा भाग्य के भरोसे काम होता है। हमने पहले कभी ऐसी परिस्थिति नहीं देखी। यह सही नहीं है।
यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद गंभीर को मिली गांगुली की सलाह, उम्मीद है गौतम मेरी बात सुन रहे होंगे
कोलकाता टेस्ट पूरी तरह से बकवास था
टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन ने कहा कि भारतीय टीम हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर गई थी। दोनों ही टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। सीरीज रोमांचक रही थी। टेस्ट क्रिकेट का वही वास्तविक रूप है। कोलकाता टेस्ट पूरी तरह बकवास था।
भारत को 30 रनों से हार का करना पड़ा सामना
कोलकाता टेस्ट पर गौर करें तो दक्षिण अफ्रीका टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 159 पर सिमट गई थी। भारतीय टीम ने पहली पारी में 189 रन बनाकर 30 रन की बढ़त ली थी। दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका 153 पर सिमट गई। भारत को जीत के लिए 124 रन का लक्ष्य मिला था। भारतीय टीम 93 रन पर सिमट गई और मैच 30 रन से हार गई। दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर सिमोन हार्मर ने मैच में 8 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। (आईएएनएस)
Harbhajan singh says even sachin tendulkar or virat kohli wont survive on this wicket
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














