रवींद्र जडेजा ने तोड़ा हरभजन सिंह का रिकॉर्ड, इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के...

Ravindra Jadeja Breaks Harbhajan Singh Records: रवींद्र जडेजा ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते घर में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में हरभजन सिंह को पीछे छोड़ दिया है।
रवींद्र जडेजा ने तोड़ा हरभजन सिंह का रिकॉर्ड, इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के...
रवींद्र जडेजा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ravindra Jadeja Overtakes Harbhajan Singh: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 से जीत दर्ज किया। इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए रवींद्र जड़ेजा को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बदौलत रवींद्र जडेजा ने हरभजन सिंह का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में घरेलू मैदान पर रवींद्र जडेजा ने नाम अब भारत में 377 विकेट हो गए हैं। वो घरेलू मैदान में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। रवींद्र जडेजा ने हरभजन सिंह को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। हरभजन सिंह के नाम घरेलू मैदान पर कुल 376 विकेट है।

वहीं जडेजा अभी अनिल कुंबले और रविचंद्रन अश्विन से पीछे हैं। अनिल कुंबले ने इंटरेशनल क्रिकेट में घरेलू मैदान पर 476 विकेट चटकाए थे। वहीं पिछले साल संन्यास लिए रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट के दौरान घरेलू मैदान पर कुल 475 विकेट लेने में कामयाब रहे थे।जडेजा ने हरभजन के बराबर 152 मैच खेले और उनके रिकॉर्ड को तोड़ा।

अश्विन ने केवल 131 मैच खेले और अगर उन्होंने पिछले साल दिसंबर में 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान समय से पहले संन्यास नहीं लिया होता, तो वह कुंबले और शायद स्टुअर्ट ब्रॉड के 509 विकेटों को भी पीछे छोड़ सकते थे।

घरेलू मैदान पर सबसे विकेट लेने वाले गेंदबाज

क्रम खिलाड़ी (देश) मैच पारियां विकेट्स पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन औसत 5 विकेट हॉल 10 विकेट हॉल
1 मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) 183 240 647 9/51 13/115 20.81 47 15
2 जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) 203 297 579 7/42 11/71 24.88 24 3
3 स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) 181 271 509 8/15 11/121 26.66 15 3
4 अनिल कुंबले (भारत) 153 204 476 10/74 14/149 25.95 26 7
5 रविचंद्रन अश्विन (भारत) 131 193 475 7/59 13/140 22.96 29 6
6 शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) 153 212 453 8/71 12/128 25.80 16 4
7 ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया) 161 226 449 8/24 10/27 21.61 14 2
8 शॉन पोलॉक (द. अफ्रीका) 197 244 442 6/30 10/147 20.66 13 1
9 टिम साउदी (न्यूज़ीलैंड) 204 256 424 7/33 9/110 29.55 13 0
10 शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) 217 246 415 7/36 10/124 25.17 18 2
11 रवींद्र जडेजा (भारत) 152 199 377 7/42 10/110 24.02 14 3
12 हरभजन सिंह (भारत) 152 199 376 8/84 15/217 30.75 20 4

जडेजा ने विंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में 27.13 की औसत से आठ विकेट लिए, साथ ही उन्हें मिले एकमात्र बल्लेबाजी अवसर में शतक भी जड़ा। वहीं अगर टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो घरेलू मैदान पर रवींद्र जडेजा ने अब तक 246 विकेट चटकाए है। टेस्ट में वो घर में 19 विकेट लेते ही हरभजन सिंह को पीछे छोड़ देंगे।

टेस्ट क्रिकेट में घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी

क्रम खिलाड़ी (देश) विकेट
1 मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) 493
2 जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) 438
3 स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) 398
4 रविचंद्रन अश्विन (भारत) 383
5 अनिल कुंबले (भारत) 350
6 शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) 319
7 ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया) 289
8 रंगना हेराथ (श्रीलंका) 278
9 नाथन लायन (ऑस्ट्रेलिया) 268
10 हरभजन सिंह (भारत) 265
11 डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका) 261
12 मखाया एंटिनी (दक्षिण अफ्रीका) 249
13 रवींद्र जडेजा (भारत) 246
14 शॉन पोलॉक (दक्षिण अफ्रीका) 235
15 मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) 235
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com