- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Harbhajan Singh Racist Comment On Jofra Archer During Srh Vs Rr Match Ipl 2025
हरभजन ने फिर किया ‘मंकीगेट’ जैसा कांड, यूजर्स के निशाने पर आए पूर्व स्पिनर, जोफ्रा आर्चर को लेकर कहा था- लंदन में काली टैक्सी…!
सनराइजर्स हैदराबाद ने बीते रविवार को आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हरा दिया। इस मैच के दौरान नस्लीय टिप्पणी करने के कारण पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं।
- Written By: मृणाल पाठक

हरभजन सिंह और जोफ्रा आर्चर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Harbhajan Singh Racist Comment on Jofra Archer: भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इसी बीच उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे इंग्लिश क्रिकेटर जोफ्रा आर्चर पर की नस्लीय टिप्पणी कर दी है, जिसकी वजह से हंगामा मच गया है। लोग अब हरभजन को ट्रोल करने लगे हैं।
दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद ने बीते रविवार को आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हरा दिया। इस मैच के दौरान नस्लीय टिप्पणी करने के कारण पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं। यह मामला इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर से जुड़ा है, जिन्हें हरभजन ने ‘ब्लैक टैक्सी’ कहकर संबोधित किया।
हरभजन ने जोफ्रा आर्चर पर की नस्लीय टिप्पणी
यह घटना मैच की पहली पारी के 18वें ओवर की है, जिसमें राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी करने आए थे। SRH की ओर से क्रीज पर ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन मौजूद थे। हरभजन ने यह टिप्पणी तब की, जब क्लासेन ने आर्चर की लगातार गेंदों पर बाउंड्री लगाई।
सम्बंधित ख़बरें
IPL से टक्कर लेने निकले PSL पर मंडरा रहा बड़ा खतरा! क्यों बढ़ रही हैं पाकिस्तान की मुश्किलें?
शेम ऑन टीम इंडिया! विश्व विजेता टीम पर क्यों फट पड़ा 1983 का वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी…आखिर क्या है पूरा मामला?
9 मुकाबलों में बनाए 235 रन, ये है टीम इंडिया का साइलेंट मैच विनर खिलाड़ी, T20 WC 2026 में भी निभाई अहम भूमिका
टीम इंडिया ने जीता वर्ल्ड कप 2026 का खिताब, तो शोएब अख्तर को क्यों लगी मिर्ची? कहा- उन्होंने क्रिकेट बर्बाद…
ब्लैक टैक्सी का बना विवाद
हरभजन सिंह ने कहा, “लंदन में ब्लैक टैक्सी का मीटर तेज चलता है और यहां आर्चर साहब का मीटर भी तेज चला है।” उनकी इस तरह की टिप्पणियों से लोगों के मन में गुस्सा भर गया है। सोशल मीडिया पर युजर्स उन्हें तुरंत आईपीएल 2025 के कमेंट्री पैनल से हटाने की मांग करने लगे हैं।
पहले भी कर चुके हैं नस्लीय टिप्पणी
जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब हरभजन सिंह ने नस्लीय टिप्पणी की है। इससे पहले 2007-08 के बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान जनवरी 2008 में सिडनी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स को मंकी कहा था। जिसकी वजह से उन पर 50 प्रतिशत का जुर्माना भी लगा था।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जोफ्रा आर्चर ने आईपीएल का सबसे महंगा स्पैल फेंका
जोफ्रा आर्चर के लिए आईपीएल 2025 की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पूरे मैच में कोई विकेट नहीं ले सके और 4 ओवर में कुल 76 रन दिए। इसके साथ ही आर्चर आईपीएल इतिहास में सबसे महंगा स्पैल फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड भारतीय गेंदबाज मोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने 2024 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटन्स की ओर से खेलते हुए 73 रन दिए थे।
Harbhajan singh racist comment on jofra archer during srh vs rr match ipl 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे में शर्मनाक वारदात! भिवंडी में मानसिक रूप से अक्षम मासूम से छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
Mar 10, 2026 | 03:06 PMसोलापुर में 10वीं की परीक्षा के बाद मधुमक्खियों का हमला, सांगोला के वाकी में 100 से ज्यादा छात्र-शिक्षक घायल
Mar 10, 2026 | 03:01 PMविपक्ष का ‘स्पीकर’ पर स्ट्राइक, 50 सांसदों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में किया वोट; संसद में मचा भारी हंगामा
Mar 10, 2026 | 02:58 PMयोगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब बिना खतौनी जांच नहीं होगा बैनामा; गांवों के लिए बस सेवा समेत 30 प्रस्ताव पास
Mar 10, 2026 | 02:57 PMपिंपरी-चिंचवड़ में जल संकट गहराया, नल पर मोटर लगाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
Mar 10, 2026 | 02:57 PMसबके लिए नहीं है बलिराजा मुफ्त बिजली योजना, टर्म्स एंड कंडीशन पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने खुद किया बड़ा खुलासा
Mar 10, 2026 | 02:55 PMविदेश में ड्राइविंग के लिए बढ़ी इंटरनेशनल लाइसेंस की मांग, वर्धा में छह साल में 163 लोगों ने बनवाया
Mar 10, 2026 | 02:52 PMवीडियो गैलरी

कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM
‘सड़े लाल गेहूं’ से ‘दुनिया का फूड बास्केट’ बनने तक का सफर, संसद में शिवराज सिंह का विपक्ष को करारा जवाब
Mar 10, 2026 | 02:03 PM
इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM














