WPL 2026 में गुजरात जायंट्स को लगा बड़ा झटका, भारतीय स्टार खिलाड़ी इस सीजन से हुई बाहर
Yastika Bhatia: गुजरात जायंट्स की विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ACL सर्जरी के चलते WPL 2026 में नहीं खेल पाएंगी। फ्रेंचाइजी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Yastika Bhatia Ruled Out from WPL: गुजरात जायंट्स की विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 से बाहर हो गई है। फ्रेंचाइजी ने ने 10 जनवरी को आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कर दी है। भाटिया ने पिछले साल अक्टूबर में ACL सर्जरी करवाई थी, जिसकी वजह से उनके इस सीजन में खेलने की उपलब्धता को लेकर हमेशा सवालिए निशान रहा था। अब वो इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। हालांकि, भाटिया की जगह पर कोई रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है।
पूरी तरह से फिट नहीं होने के बाद भी वह नवी मुंबई में टीम के साथ जुड़ गई है और स्टैंड से अपने साथियों का मनोबल बढ़ा रही है। गुजरात जायंट्स के कोच माइकल क्लिंगर ने कहा, “उम्मीद है कि आप ठीक होंगी और आपकी रिकवरी अच्छी चल रही है। हम आपको फिट और मजबूत देखकर WPL सीजन 5 में टीम का हिस्सा बनने का इंतजार कर रहे हैं।”
BCCI ने पहले ही फ्रेंचाइजियों को दी थी जानकारी
BCCI ने नीलामी से पहले सभी फ्रेंचाइजी को भाटिया की अनुपलब्धता की जानकारी दे दी थी। इसके चलते टीम को रिप्लेसमेंट खिलाड़ी रखने की अनुमति नहीं होगी। इसके बावजूद, गुजरात जायंट्स ने उन्हें नीलामी में 50 लाख रुपये में खरीदा था। भाटिया उन भारतीय खिलाड़ियों की लंबी सूची में शामिल हो गई हैं, जो इस सीज़न के बड़े हिस्से के लिए उपलब्ध नहीं होंगी। इस सीज़न में UP वॉरियर्स की प्रतिका रावल और RCB की पूजा वस्त्राकर जैसी खिलाड़ी भी चोट के कारण टीम के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में दूसरी T20I फिफ्टी; इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड
IND vs ZIM: हरारे में भारतीय गेंदबाजों का कहर, मयंक-प्रिंस की घातक गेंदबाजी, जिम्बाब्वे को 125 पर रोका
डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ को किया सम्मानित, लार्ड्स में 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
IND vs ENG: लॉर्ड्स में टूटा 747 रनों का रिकॉर्ड! वनडे क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर
यह भी पढ़ें: शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर
डब्ल्यूपीएल में यास्तिका भाटिया का प्रदर्शन
पहले तीन सीजन में, भाटिया ने मुंबई इंडियंस के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 28 मैचों में 113.45 के स्ट्राइक रेट से 506 रन बनाए और हेली मैथ्यूज के साथ टूर्नामेंट की सबसे खतरनाक ओपनिंग पार्टनरशिप में से एक बनाई। इसके अलावा, वह दो बार WPL विजेता टीम का हिस्सा भी रही हैं।
गुजरात जायंट्स की पूरी टीम
एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन विदेशी,रेणुका सिंह, भारती फुलमाली, टिटास साधु, अनुष्का शर्मा, तनुजा कंवर कशवी गौतम, जॉर्जिया वेयरहम, किम गार्थ, हैप्पी कुमारी, शिवानी सिंह, आयुषी सोनी, राजेश्वरी गायकवाड़, डैनी व्याट।
