2 करोड़ में गुजरात ने सोफी डिवाइन को खरीदा, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रहीं अनसोल्ड
WPL Auction 2026: मार्की खिलाड़ियों में पहला नाम ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली का निकला। 50 लाख बेस प्राइस रहा। वह अनसोल्ड रही। किसी भी टीम ने उन्हें खरीदा। दूसरा नाम सोफी डिवाइन का निकला। इनका भी बेस प्राइस 50 लाख रहा। गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच लड़ाई चली। दिल्ली कैपिटल्स ने प्राइस बढ़ा दिया। गुजरात ने सोच विचार के प्राइज बढ़ा दिया। दिल्ली और गुजरात के बीच लड़ाई चली और आखिरी में गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ में सोफी को साइन किया।
बता दें कि इस बार नीलामी में एक बड़ा नया नियम जोड़ा गया है। टीमें RTM (Right to Match) कार्ड का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिसके जरिए वे अपनी 2025 स्क्वॉड की खिलाड़ियों को वापस खरीद सकती हैं, जिन फ्रेंचाइजी ने कम खिलाड़ियों को रिटेन किया है, उन्हें ज्यादा RTM कार्ड और बड़ा पर्स मिलेगा। इस बार नीलामी के लिए कुल पर्स 41.1 करोड़ रुपये है।
दीप्ति शर्मा यूपी वॉरियर्स में ही रहेंगी। उन्हें यूपी ने 3.2 करोड़ में लिया है। डीसी ने दीप्ति में दिलचस्पी दिखाई लेकिन यूपी ने आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर बाजी मार ली। दिल्ली ने उनपर सबसे पहले बोली लगाई। दिल्ली ने दीप्ति के लिए 50 लाख रुपये की बोली लगाकर उन्हें खरीद भी लिया, लेकिन ट्विस्ट बाकी था। यूपी वॉरियर्स ने यहां आरटीएम (राइट टू मैच कार्ड) का इस्तेमाल किया, जिसके बाद दिल्ली ने अपनी बोली को बढ़ाकर 3.20 करोड़ रुपये कर दी। यूपी ने इसे स्वीकार किया, जिससे दीप्ति फिर यूपी में शामिल हो गईं।
यह भी पढ़ें- दीप्ति शर्मा के लिए यूपी वॉरियर्स ने खोला खजाना, WPL इतिहास की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं
बता दें कि न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमेलिया केर को मुंबई ने फिर से अपनी टीम में ही शामिल कर लिया। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था और उन्हें मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा। अमेलिया के लिए यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच तगड़ी टक्कर हुई।