Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

RCB vs GT Head To Head: कौन किस पर भारी? आंकड़ों में देखें दोनों टीमों की अब तक की महाजंग

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। पिछले मैच में मिली हार का बदला लेने के इरादे से जीटी मैदान में उतरेगी।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Apr 29, 2026 | 11:01 PM

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

RCB vs GT IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 42वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात का प्रदर्शन इस सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने अब तक 8 मैचों में 4 जीत और 4 हार के साथ संतुलित रिकॉर्ड बनाया है और 8 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद है। ऐसे में यह मुकाबला उनके लिए बेहद अहम है। दूसरी ओर, डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु का प्रदर्शन शानदार रहा है, जिन्होंने 8 में से 6 मैच जीतकर प्लेऑफ की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं।

पिछले मुकाबले का हिसाब चुकाने का मौका

इस सीजन में दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा। पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। ऐसे में गुजरात टाइटंस इस मुकाबले में उस हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी। आईपीएल इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच 7 मैच खेले गए हैं, जिसमें गुजरात ने 3 और बेंगलुरु ने 4 मुकाबले जीते हैं। आंकड़ों के आधार पर बेंगलुरु का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। अहमदाबाद में खेले गए एकमात्र मुकाबले में भी बेंगलुरु ने ही जीत हासिल की थी।

गिल और कोहली पर टिकी नजरें

इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में सभी की नजरें दो बड़े बल्लेबाजों पर होंगी। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल हाल के मैचों में बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं रहे हैं, ऐसे में उनसे इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और वह एक बार फिर अपनी टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं। फैंस इस मुकाबले को ‘प्रिंस बनाम किंग’ के रूप में भी देख रहे हैं, जिससे रोमांच और बढ़ गया है।

सम्बंधित ख़बरें

वानखेड़े में रियान रिकल्टन ने MI के लिए खत्म किया 18 साल का सूखा, 123 रन की नाबाद शतकीय पारी के साथ रचा इतिहास

MI vs SRH: रयान रिकेल्टन ने MI के लिए जड़ा पहला शतक, वानखेड़े में किया ये ऐतिहासिक कारनामा

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पर गिरेगी गाज! अनिल चौधरी बोले- टीवी पर खेल दिखना चाहिए, ऐसी हरकतें नहीं- VIDEO

MI vs SRH: हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा की फिटनेस पर दिया बड़ा बयान, बताया कब ‘हिटमैन’ मैदान पर करेंगे वापसी

ये भी पढ़ें: रयान रिकेल्टन ने MI के लिए जड़ा पहला शतक, वानखेड़े में किया ये ऐतिहासिक कारनामा

सीजन के इस पड़ाव पर हर मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण हो चुका है। गुजरात टाइटंस के लिए यह मैच जीतना जरूरी है ताकि वे अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर सकें। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की करना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है, जहां छोटे-छोटे पल मैच का रुख तय कर सकते हैं।

Gt vs rcb ipl 2026 match preview shubman gill vs virat kohli ahmedabad

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 29, 2026 | 10:56 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Gujarat Titans
  • IPL 2026
  • Royal Challengers Bengaluru
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.