UP में एक और इंटरनेशनल स्टेडियम, 50 एकड़ में 18 महीने में होगा तैयार; जानें कहां तैयार हो रहा है 236 करोड़ से नया खेल मैदान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए गोरखपुर में चौथे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण करा रहे हैं। 236.40 करोड़ की लागत से 50 एकड़ में बन रहा यह स्टेडियम 18 महीनों में पूरा होगा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
गोरखपुर स्टेडियम (फोटो- स्पेशल अरेंजमेंट)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। वहीं अब प्रदेश में चौथे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। यह नया स्टेडियम गोरखपुर में बनाया जाएगा। इस स्टेडियम को 50 एकड़ में 236.40 करोड़ की लगात से बनाया जाएगा। इसका निर्माण 18 महीनों में पूरा किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश में अभी फिलहाल इंटरनेशनल मैच कानपुर और लखनऊ में होते हैं। वहीं वाराणसी में स्टेडियम तेजी से बनाया जा रहा है। वाराणसी का स्टेडियम बनने से पहले अब एक और नया स्टेडियम गोरखपुर के ताल नदौर में बनाया जाएगा। जिसके लिए नियोजन विभाग ने विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली है।
आईसीसी समेत विभिन्न वैश्विक संस्थाओं के मानकों अनुरूप होगा निर्माण
गोरखपुर में बनने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के मुख्य परिसर का निर्माण 45 एकड़ में होगा, जबकि 5 एकड़ में अन्य सुविधाओं का विकास होगा। आईसीसी समेत विभिन्न वैश्विक संस्थाओं के मानकों के अनुसार इस 2 मंजिला क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण होगा। इसमें 7 मुख्य पिच व 4 प्रैक्टिस पिच होंगी तथा यह 30 हजार दर्शकों की क्षमता युक्त होगा। यह स्टेडियम मल्टीपर्पज यूज मॉड्यूल पर बनेगा, यानी यहां इंटरनेशनल क्रिकेटिंग इवेंट्स के साथ ही अन्य बड़े कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
एंट्री गेट, 2 स्टैंड, 2 पवेलियन व 1500 गाड़ियों की पार्किंग का होगा निर्माण
गोरखपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को ईपीसी मोड पर बनाए जाने की तैयारी है। इसके अंतर्गत स्टेडियम परिसर में एंट्री गेट्स, सिक्योरिटी चेक प्वॉइंट्स, ईस्ट व वेस्ट स्टैंड तथा नॉर्थ व साउथ पवेलियन का निर्माण किया जाएगा। परिसर में 1500 गाड़ियों की पार्किंग की क्षमता भी होगी। ईस्ट स्टैंड में 14,490 तथा वेस्ट स्टैंड में 14,490 के दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी।
इन दोनों स्टैंड्स में 28980 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। दोनों स्टैंड में ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग की व्यवस्था होगी। यहां दर्शकों के लिए कॉनकोर्स, टॉयलेट, पेयजल व्यवस्था, सर्विस रूम, फर्स्ट एड रूम, मर्केंडाइज स्टोर, वीडियो बोर्ड व मिड विकेट कैमरा प्लैटफॉर्म का निर्माण किया जाएगा।
साउथ पवेलियन में प्लेयर्स के ड्रेसिंग रूम का होगा निर्माण
नॉर्थ पवेलियन में 208 वीआईपी सीटिंग वाली गैलरी व 382 सीटिंग वाली मीडिया व ब्रॉडकास्टर्स गैलरी का निर्माण होगा। यहां ग्राउंड फ्लोर पर मीडिया एंट्रेंस लॉबी, ब्रॉडकास्टिंग कंट्रोल रूम, इक्विप्मेंट्स स्टोर रूम, किचन, स्टोर, सर्विसेस व यूटिलिटी एरिया का निर्माण होगा। पहले फ्लोर पर स्टेडियम सिक्योरिटी ऑफिसेस का निर्माण होगा जिसमें पुलिस, ब्रॉडकास्टिंग स्पॉन्सर रूम, मीडिया लाउंज व सर्विस व यूटिलिटी एरिया का निर्माण होगा।
दूसरे फ्लोर पर रिटन प्रेस ट्रिब्यून, टीवी व रेडियो कॉमेंटेटर बॉक्स तथा मीडिया डाइनिंग एरिया का निर्माण होगा। स्टेडियम की छत पर मेन कैमरा प्लैटफॉर्म का भी निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार, साउथ पवेलियन में प्लेयर्स के ड्रेसिंग रूम व प्लेयर्स-मैच ऑफिशियल्स एरिया बनेगा। यहां पर भी वीआईपी और वीवीआईपी गैलरी का निर्माण होगा जिसकी क्षमता 1708 की होगी।
ग्राउंड फ्लोर पर प्लेयर्स लाउंज, प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम, प्लेयर व मैच ऑफिशियल चेंजिंग रूम (ड्रेसिंग रूम), डोपिंग कंट्रोल रूम, फर्स्ट एड रूम, वीवीआईपी एंट्रेंस लॉबी तथा मेन स्टेडियम किचन समेत विभिन्न सुविधाओं का निर्माण व विकास होगा।
इन सुविधाओं से भी युक्त होगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
- साउथ पवेलियन में मैच ऑफिशियल्स लाउंज, एंपायर-रेफरी बॉक्स, एंटी करप्शन बॉक्स, स्कोरर बॉक्स, 5 वीआईपी कॉर्पोरेट बॉक्स (प्रत्येक बॉक्स में 8 लोगों की सिटिंग व्यवस्था युक्त), वीआईपी लाउंज व डाइनिंग एरिया का निर्माण होगा।
- स्टेडियम में प्रेसिडेंशियल सूइट, कॉर्पोरेट बॉक्स, व वीआईपी लाउंज का भी निर्माण होगा।
- इसके अतिरिक्त, स्टेडियम 60 मीटर ऊंची 4 मेन स्टेडियम स्पोर्ट्स लाइटिंग हाई मास्ट पोल्स, एचडीटीवी ब्रॉडकास्टिंग के लिए जरूरी फ्रेमवर्क, विभिन्न जोन का निर्धारण, सोलर पैनल्स व एनर्जी एफिशिएंट एचवीएसी सिस्टम से युक्त होगा।
- स्टेडियम परिसर को अंडरग्राउंड वॉटर टैंक, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, इंटरनल रोड्स, ड्राइव-वे, कार पार्किंग, तूफान जल निकासी प्रणाली तथा वॉक इन पाथ-वे का निर्माण किया जाएगा।
