Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भगवान शिव के शरण में पहुंचे गौतम गंभीर और केएल राहुल, महाकालेश्वर मंदिर के भस्म आरती में हुए शामिल; VIDEO

Mahakaleshwar Temple: भारत के कोच गौतम गंभीर एवं सितांशु कोटक और स्टार खिलाड़ी केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jan 16, 2026 | 05:51 PM

गौतम गंभीर और सितांशु कोटक (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gautam Gambhir & KL Rahul Visit Ujjain’s Mahakaleshwar Temple: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले से पहले भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर और स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने शुक्रवार को उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा।

गौतम गंभीर ने मंदिर में भस्म आरती में हिस्सा लिया और भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक की पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद उन्होंने भक्तों के लिए किए गए इंतज़ामों की तारीफ की और पूजा-पाठ के सुचारू संचालन पर संतोष जताया। गंभीर ने कहा, “इंतज़ाम बहुत अच्छे थे और दर्शन आसानी से हुए। मुझे यकीन है कि मैं जल्द ही वापस आऊंगा।”

Ujjain, Madhya Pradesh: Indian cricket team coach Gautam Gambhir visited Mahakaleshwar Temple on Friday and attended the Bhasma Aarti of Baba Mahakal. (Video Source: Mahakal Mandir) pic.twitter.com/PSlf2q5F1z — IANS (@ians_india) January 16, 2026

सम्बंधित ख़बरें

IND vs AFG: फिर मैदान पर दिखेंगे रोहित-कोहली, भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज के शेड्यूल का हुआ ऐलान

इधर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा, उधर पाकिस्तानियों का फूटा गुस्सा, लाइव शो में एंकर ने तोड़ा TV, देखें वीडियो

हरभजन सिंह टीम इंडिया में बनेंगे नए कोच? भारत के गेंदबाजों की बदलेगी स्थिति, बोर्ड ने रखा प्रस्ताव!

T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को करनी होगी मेहनत, वेस्टइंडीज ने दिया 196 रन का लक्ष्य

केएल राहुल ने भी भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक में पूजा-अर्चना की और नंदी की पूजा की। राहुल महाकाल मंदिर के नियमित दर्शनार्थी हैं। IPL 2024 शुरू होने से पहले वह अपने माता-पिता के साथ भस्म आरती में आए थे और टूर्नामेंट में अपनी टीम की सफलता के लिए प्रार्थना की थी। इसके अलावा, 2023 में इंदौर टेस्ट से पहले उन्होंने अपनी पत्नी अथिया शेट्टी के साथ मंदिर का दौरा किया था।

Ujjain, Madhya Pradesh: Captain KL Rahul visited the Shri Mahakaleshwar Temple today. pic.twitter.com/SUeOneMb6w — IANS (@ians_india) January 16, 2026

टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक भी गंभीर के साथ सुबह लगभग 4 बजे भस्म आरती में शामिल हुए। दोनों कोच लगभग दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठे और आने वाले मैच में टीम इंडिया की सफलता के लिए प्रार्थना की। आरती समाप्त होने के बाद उन्होंने मंदिर की दहलीज से भगवान महाकाल के दर्शन किए और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार नंदी को जल चढ़ाया। गौतम गंभीर का यह मंदिर का पहला दौरा नहीं है, वह पिछले पांच महीनों में अपने परिवार के साथ कई बार दर्शन के लिए आ चुके हैं और अब तक चार बार भस्म आरती में शामिल हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: T20 World Cup से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, ऑलराउंडर खिलाड़ी इस सीरीज से हुआ बाहर

इंदौर में होगा सीरीज का फैसला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज का फैसला इंदौर में 18 दिसंबर को होगा। इससे पहले दो मुकाबले में एक में भारत और एक में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है। पहले मैच में भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीत हासिल करते हुए सीरीज को 1-1 से बराबर किया।

Gautam gambhir kl rahul visit mahakaleshwar temple ahead of ind vs nz 3rd odi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 16, 2026 | 05:42 PM

Topics:  

  • Gautam Gambhir
  • India vs New Zealand
  • Indian Cricket Players
  • Indian Cricket Team
  • KL Rahul

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.