Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इश्क…मोहब्ब्त…सगाई और बेवफाई, IPL के बीच गिरफ्तार हुआ मुंबई इंडियंस का पूर्व खिलाड़ी, यहां जानिए पूरी कहानी

Shivalik Sharma: आईपीएल 2025 के बीच मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। हैरानी की बात ये है कि उनकी कथित मंगेतर ने ही उन पर ये आरोप लगाया है, जिसके लिए वह जेल गए हैं।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: May 06, 2025 | 01:43 PM

शिवालिक शर्मा (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस कमाल का प्रदर्शन कर रही है। शुरुआती हार के बाद टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए प्लेऑफ में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में जिस तरह से मुंबई खेल रही है, उसे देखकर उनके फैंस का मानना है कि वह फाइनल भी खेल सकती है। इसी बीच मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी शिवालिक शर्मा पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। जिसके लिए वह गिरफ्तार भी हो गए हैं।

राजस्थान के जोधपुर की कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने आईपीएल के पूर्व क्रिकेटर शिवालिक शर्मा को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शिवालिक शर्मा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती शिवालिक शर्मा की दोस्त थी।

क्रिकेटर पर लगा दुष्कर्म का आरोप

शिवालिक और उनकी दोस्त के बीच प्यार हुआ और कथित तौर पर सगाई भी हुई, लेकिन इसके बाद उनकी मंगेतर ने शिवालिक शर्मा पर रेप और धोखाधड़ी का आरोप है। इस मामले में थानाधिकारी हमीर सिंह भाटी ने सोमवार को बताया कि एक युवती की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने शनिवार को गुजरात के वडोदरा के अटलदरा थाना क्षेत्र से शिवालिक शर्मा को गिरफ्तार कर जोधपुर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

‘लाशों पर चलकर आए हो…’, पाकिस्तान की हुई इंटरनेशनल बेइज्जती, बलोच एक्टिविस्ट ने Ex पीएम को जमकर धोया- VIDEO

जालना पुलिस का स्मार्ट मॉडल, डिजिटल निगरानी से अपराध नियंत्रण मजबूत; राज्य के लिए उदाहरण

‘बेटा चला गया, अब क्यों जीऊं?’, स्टंटबाज एसयूवी ने ली 23 साल के साहिल की जान, मां का ये वीडियो देख रो देंगे आप

धमाकों से फिर दहल उठा पाकिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी ने मदरसे के पास खुद को उड़ाया, अब तक 16 की मौत

मुंबई इंडियंस का रह चुके हैं हिस्सा

शिवालिक शर्मा वडोदरा के रहने वाले हैं और उन्हें आईपीएल 2024 के दौरान मुंबई इंडियंस टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। उन्हें आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। साथ ही शिवालिक बड़ौदा टीम में हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के साथ भी खेल चुके हैं। वे बड़ौदा की ओर से घरेलू क्रिकेट में अब तक 50 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं।

मंगेतर ने लगाए आरोप

रिपोर्ट की मानें तो पीड़िता ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उसकी शिवालिक से दोस्ती हुई जो बाद में नजदीकियों में बदल गई। इसके बाद शिवालिक कई बार जोधपुर भी आया और पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

क्यों किया केस?

इतना ही नहीं, शिवालिक ने युवती से सगाई भी की थी, लेकिन बाद में क्रिकेटर के परिवार ने इसे तोड़ दिया और वे नया रिश्ता तलाशने लगे। इससे तंग आकर युवती ने स्पिनर शिवालिक शर्मा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। अब शिवालिक शर्मा को सलाखों के पीछे जाना पड़ रहा है।

विराट कोहली की गलती पर फैंस के साथ कूदी दिल्ली पुलिस, ऐसी हरकत पर दी चालान काटने की चेतावनी

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले

जानकारी के लिए बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब किसी क्रिकेटर पर रेप का आरोप लगा है। इससे पहले भी निखिल चौधरी, नेपाल के क्रिकेटर संदीप लामिछाने और श्रीलंका के किलाड़ी दनुष्का गुनाथिलका जैसे कई खिलाड़ियों पर रेप का आरोप लगा है। हालांकि, दनुष्का गुनाथिलका निर्दोष साबित हुए।

Former mumbai indians ipl player arrested in sexual assault

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 06, 2025 | 01:43 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Crime News
  • Latest News
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.