-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Former Cricketer Dilip Doshi Passes Away Age Of 77
पूर्व क्रिकेटर दिलीप दोषी का निधन, 77 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारत के पूर्व खिलाड़ी दिलीप दोषी ने 77 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। लंदन में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। उन्होंने टीम इंडिया के लिए चार साल के छोटे से करियर में 100 से ज्यादा विकेट लिए हैं।

1980 के दशक में टीम इंडिया के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
क्रिकेट जगत से इस वक्त दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी दिलीप दोषी का सोमवार को 77 साल की उम्र में निधन हो गया। वो भारतीय टीम के लिए बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी की भूमिका निभाते थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनके निधन की पुष्टि की।
बीसीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा कि “बीसीसीआई भारत के पूर्व स्पिनर दिलीप दोषी के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करता है, जिनका दुर्भाग्य से लंदन में निधन हो गया। उनकी आत्मा को शांति मिले।” दिलीप दोषी ने क्रिकेट से जल्द ही संन्यास ले लिया था। साल 1980 के दशक में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
The BCCI mourns the sad demise of former India spinner, Dilip Doshi, who has unfortunately passed away in London. May his soul rest in peace 🙏 pic.twitter.com/odvkxV2s9a — BCCI (@BCCI) June 23, 2025
32 साल की उम्र में किया था डेब्यू
दिलीप दोषी ने टीम इंडिया के लिए 32 साल की उम्र में डेब्यू कर लिया था। इस दौरान उन्होंने महज चार साल के लिए टीम इंडिया में खेला, लेकिन इस छोटे से करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा विकेट हासिल कर लिए। उस वक्त वह टीम इंडिया के लिए सबसे फाइन बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज माने जाते थे। दिलीप दोषी ने 1979 से 1983 के बीट टीम इंडिया के लिए खेला। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 33 टेस्ट और 15 वनडे मुकाबले खेले हैं।
जल्द ले लिया था संन्यास
दिलीप दोषी टीम इंडिया के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से थे, जो शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद जल्द संन्यास की घोषणा कर गए। उन्होंने 1980 के दशक में इंटरनेशनल क्रिकेट को गुपचुप तरीके से अलविदा कह दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोषी भारतीय क्रिकेट के संचालन के तरीके से सहमत नहीं थे। उनकी आत्मकथा ‘स्पिन पंच’ में इन सब बातों का जिक्र हैं। उन्होंने किताब में अपने क्रिकेट करियर के दिनों के दिनों के बारे में खुलकर बात की है।
सम्बंधित ख़बरें
‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल की जंग तेज, 4 पूर्व चैंपियंस के सामने 4 नई टीमों की चुनौती
कॉमनवेल्थ से लेकर ओलंपिक तक! जानिए क्यों दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों की तैयारी में जुटा है भारत ?
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
दिलीप दोषी के परिवार में उनकी पत्नी कालिंदी, बेटी विशाखा और बेटा नयन है। उनका नाम टीम इंडिया के उन चुनिंदा क्रिकेटरों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने पहले ही टेस्ट मुकाबले में पांच विकेट लिए हो। अगर बात करें प्रथम श्रेणी की तो दोषी ने वहां पर कुल 898 विकेट चटकाए हैं।
Former cricketer dilip doshi passes away age of 77
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














