Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Champions Trophy 2025: जाते-जाते दामन पर दाग लगा गए जॉस बटलर, इंग्लैंड के नाम दर्ज करा गए ये शर्मनाक रिकॉर्ड

इंग्लैंड को चैंपियंस ट्रॉफी में एक भी जीत नसीब नहीं हुई। इंग्लैंड को पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर अफगानिस्तान और आखिरी में साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से टीम के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Mar 02, 2025 | 11:11 AM

जोस बटलर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड ने अपना लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला, जहां साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बना ली है। लेकिन इंग्लैंड ने इस हार के साथ एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बतौर कप्तान जॉस बटलर का ये आखिरी मुकाबला था, लेकिन उनकी कप्तानी में खेले जए चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड की बहुत फजीहत हुई है।

इंग्लैंड को चैंपियंस ट्रॉफी में एक भी जीत नसीब नहीं हुई। इंग्लैंड को पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर अफगानिस्तान और आखिरी में साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से टीम के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

इंग्लैंड के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

दरअसल, क्रिकेट इतिहास में इंग्लैंड का ये पहले ऐसा आईसीसी टूर्नामेंट है, जहां टीम एक भी मुकाबले में जीत हासिल नहीं कर पाई। इंग्लैंड ने अब तक वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में कम से कम एक मैच जीतने में कामयाब रही, लेकिन इस बार जॉस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड ने शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

सम्बंधित ख़बरें

इंग्लैंड की हार के बाद ECB गंभीर, न्यूजीलैंड सीरीज से पहले बदलाव होंगे; रिचर्ड गोल्ड का बड़ा दावा

AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया की जीत में जैकब बेथेल बने बाधा, इंग्लैंड पर पांचवें दिन हार का खतरा

AUS vs ENG: रूट का शतक, हेड की आक्रामक पारी; ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 166/2, दूसरे दिन का खेल खत्म

गर्दन पर रखा हाथ और फिर…सिडनी में माहौल हुआ गर्म, लाबुशेन से भिड़ गए बेन स्टोक्स; देखें VIDEO

बटलर की कप्तानी का अंत

चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार तीसरी हार के साथ ही जॉस बटलर की कप्तानी भी खत्म हो गई है। अफगानिस्तान के खिलाफ हार के बाद बटलर ने कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। उम्मीद थी कि बटलर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के साथ अपने कार्यकाल का अंत करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इंग्लैंड को अपने आखिरी मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा।

ऐसा रहा मुकाबला

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड के लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए जिसकी वजह से कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी और इंग्लैंड चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप बी के अपने अंतिम मैच में 38.2 ओवर में महज 179 रन पर सिमट गई। टीम के सर्वाधिक रन जो रूट (37 रन) ने बनाये। उनके अलावा जोफ्रा आर्चर ने 25 और बेन डकेट ने 24 रन का योगदान दिया।

खेल की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने महज 3 विकेट खोकर 29.1 ओवर में मुकाबले को खत्म कर दिया। साउथ अफ्रीका के लिए हेनरिक क्लासे ने 64, वान डर डुसेन ने नाबाद 72 रनों की पारी खेली। मार्को यानसेन को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

First time in cricket history england did not won a single match in champions trophy in jos buttler captaincy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 02, 2025 | 10:56 AM

Topics:  

  • Champions Trophy 2025
  • England Cricket Team
  • Jos Buttler

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.