

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा पहला टी-20 मैच
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल क्रिकेट ग्राउंड में होगा।
टी-20 मैच आज समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा।
IND vs NZ 1st T20 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज आज, गुरुवार, 22 अक्टूबर से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल क्रिकेट ग्राउंड में दोपहर 12:30 बजे से खेले जाएंगे। वहीं इस मैच का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे होगा। न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सैंटनर कर रहे है वहीं भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे है।
इस फॉर्मेट में आखिरी बार दोनों टीमें विश्व कप 2026 के फाइनल में भिड़ी थी। तब भारत ने अहमदाबाद में 96 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में मेजबान न्यूजीलैंड की टीम चाहेगी कि भारत को यहां हराया जाए और वर्ल्ड कप की हार के जख्मों पर थोड़ा मरहम लगाया जाए।
आपको बता दें कि इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग-11 पर हर किसी की नजरें रहेगी। टीम इंडिया 5 दिन पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी टी20 खेलकर यहां पहुंची है।
हालांकि न्यूजीलैंड की कंडीशन भारत से बिल्कुल अलग है, ऐसे में श्रेयस अय्यर को प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने पड़ सकते हैं। भुवनेश्वर कुमार की वेस्टइंडीज के खिलाफ ही प्लेइंग-11 में वापसी हो गई थी, मगर मैच बारिश की चलते धुलने की वजह से उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला था।
दरअसल, भुवनेश्वर कुमार का अनुभव न्यूजीलैंड की मुश्किल परिस्थितियों में काम आ सकता है। इसके अलावा अनुभवी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की भी टीम में वापसी हो सकती है। अफगानिस्तान के खिलाफ सितंबर में पहला टी20 खेलने के बाद वह चोट के चलते टीम से बाहर हो गए थे।
वहीं इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी और कुलदीप यादव को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ सकता है। कयास लगाए जा रहे है कि इन दोनों खिलाड़ियों को भी इस सीरीज में मौका दिया जा सकता है।
फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल मैच की टाइमिंग को लेकर है। क्राइस्टचर्च में यह मुकाबला वहां के लोकल टाइम के मुताबिक, रात 8:00 बजे शुरू होगा। हालांकि, भारतीय समयानुसार फैंस इस मैच को आज दोपहर 12:30 बजे से लाइव देख सकेंगे।
क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में शुरुआती सीजन होने के कारण यहां तेज गेंदबाजों को पिच से अच्छी मदद मिलने की उम्मीद है। रात के समय तापमान में गिरावट आएगी और ओस की बड़ी भूमिका हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।
इस मुकाबले में भारतीय ओपनर ईशान किशन एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं। ईशान जैसे ही मैच में 7 रन बनाएंगे, वह भारत के लिए एक कैलेंडर वर्ष (एक साल) में सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। वह सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे।
आंकड़ों की बात करें तो इस फॉर्मेट में भारतीय टीम का दबदबा रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 31 टी-20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 19 और न्यूजीलैंड ने 11 मैचों में जीत दर्ज की है (1 मैच टाई रहा)। जनवरी 2020 से अब तक दोनों टीमों के बीच हुए 20 मुकाबलों में से 16 भारत ने जीते हैं।
भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती/प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम सइफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन।
T20I सीरीज का लाइव टेलीकास्ट इंडिया में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखने को मिलेगा। वहीं T20I सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप इंडिया में SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उठा सकते हैं। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट प्रेमी IND vs NZ 1st T20I मैच का लाइव DD फ्री डिश के जरिए DD स्पोर्ट्स पर मुफ्त में लाइव प्रसारण देख सकते है।