IND vs NZ: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में न्यूजीलैंड फतह करने उतरेगी टीम इंडिया, इन 5 कीवियों से रहना होगा सावधान

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। ऐसे में न्यूजीलैंड के वो पांच ऐसे खतरनाक खिलाड़ी है जिनसे भारतीय टीम को सावधान रहने की जरुरत है।
India vs New Zealand T20 Series
भारत बनाम न्यूजीलैंड सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर की पहली न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज

  • फिन एलन, कॉनवे, फिलिप्स, हेनरी और फर्ग्यूसन भारत के लिए बड़ी चुनौती

  • सभी मैचों का सीधा प्रसारण सोनी नेटवर्क और सोनी लिव ऐप पर होगा

India vs New Zealand T20 Series: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में दोपहर 12:30 बजे से खेला जाएगा। टीम इंडिया इस दौरे पर श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

बतौर कप्तान अय्यर का यह पहला न्यूजीलैंड दौरा है, जो उनके टी20 भविष्य के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। हालांकि, भारतीय टीम की राह इतनी आसान नहीं होगी, क्योंकि न्यूजीलैंड की टीम में 5 ऐसे धुरंधर खिलाड़ी है, जो टीम इंडिया का खेल बिगाड़ने के लिए तैयार हैं। आइए जानते है उनके बारे में कौन है वे खिलाड़ी जो भारत के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते है।

न्यूजीलैंड के ये 5 खिलाड़ी बढ़ाएंगे भारत की टेंशन

फिन एलन: फिन एलन भारतीय टीम के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। हालांकि उनका फॉर्म खराब है, लेकिन वह बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं। सलामी बल्लेबाज एलन 62 टी-20I मैचों में 1663 रन बना चुके हैं। उनके खिलाफ युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।

डेवोन कॉनवे: फिन एलन के जोड़ीदार और न्यूजीलैंड दूसरे ओपनर डेवोन कॉनवे ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 157 रन बनाए थे। कॉनवे 43 टी20I में 1692 रन बना चुके हैं और कभी भी मैच का रुख पलट सकते हैं।

India vs New Zealand T20 Series
क्रिकेट में फिर आई राजनीति, PCB ने कमेंटेटर्स नासिर हुसैन-माइकल आथर्टन को सीरीज से निकाला, जानें क्या है विवाद

ग्लेन फिलिप्स: ग्लेन फिलिप्स ऐसे ऑलराउंडर है जो अपनी बल्लेबाजी और कसी हुई गेंदबाजी के अलावा शानदार फील्डिंग के लिए जाने जाते है। फिलिप्स के नाम 97 मैचों में 2286 रन और 9 विकेट दर्ज हैं। वह भारत के खिलाफ और भी खतरनाक साबित हो जाते है।

मैट हेनरी: मैट हेनरी की बात करें तो ये स्विंग और अतिरिक्त उछाल के उस्ताद माने जाने वाले भारतीय टॉप ऑर्डर की परीक्षा लेंगे। हेनरी ने अब तक 43 टी20I मैचों में 53 विकेट चटकाए हैं।

लॉकी फर्ग्यूसन: लॉकी फर्ग्यूसन जो लगातार 140 किमी/घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज है जो चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। वह 54 टी20I में 76 विकेट ले चुके हैं और बेहद घातक साबित हो सकते हैं।

India vs New Zealand T20 Series
ICC Cricket World Cup: वनडे विश्व कप टिकटों के लिए उमड़ा जनसैलाब, 12 दिनों में मिले 1.5 करोड़ से अधिक आवेदन

कहां देखें लाइव मुकाबला?

आपको बता दें कि क्रिकेट फैंस के लिए इस बार ब्रॉडकास्टर बदल गया है। भारत और न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर नहीं, बल्कि सोनी लिव (Sony LIV) पर किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग भी सोनी लिव ऐप पर ही उपलब्ध होगी। इंडिया ए के मैच भी इसी नेटवर्क पर दिखाए जाएंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com