Ind A vs Aus A: इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच कल खेला जाएगा पहला वनडे, हार्दिक पंड्या सीरीज से हुए बाहर

Ind A vs Aus A: इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच 6 अक्टूबर से वनडे सीरीज शुरू होने वाली है। इंडिया ए टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे। हार्दिक पंड्या चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं।
3 ODI Matches India A vs Australia A
हार्दिक पांड्यासोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Hardik Pandya Ruled Out Against Australia A: इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच कल यानी मंगलवार, 6 अक्टूबर से वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इसी दौरान भारत की नंबर-1 क्रिकेट टीम भी वेस्टइंडीज से कल यानी 6 अक्टूबर से टी-20 सीरीज में व्यस्त रहेगी। इंडिया ए टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे। हार्दिक पंड्या चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

नमन धीर भी सीरीज से बाहर

हार्दिक पांड्या के अलावा नमन धीर भी ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ 3 अनऑफिशियल वनडे नहीं खेलेंगे, क्योंकि उन्हें 6 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

नमन को वाशिंगटन सुंदर की जगह टीम में मौका मिला है। सुंदर को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए टी-20 टीम से रिलीज किया गया है। वे तमिलनाडु के लिए रणजी ट्रॉफी खेलेंगे।

3 ODI Matches India A vs Australia A
एशियन गेम्स का शानदार समापन, नीरू ढांडा ने थामा तिरंगा; 85 मेडल के साथ चौथे नंबर पर रहा भारत

कब और कहां खेला जाएगा वनडे सीरीज?

भारत-ऑस्ट्रेलिया ODI सीरीज का शेड्यूल इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए का पहला वनडे मैच 6 अक्टूबर को खेला जाएगा। दूसरा मैच 9 अक्टूबर और आखिरी मुकाबला 11 अक्टूबर को खेला जाएगा। इन तीनों मुकाबलों की मेजबानी पुडुचेरी स्थित सीएपीएस ग्राउंड करेगा।

हार्दिक पांड्या के बाहर होने का मुख्य कारण

आपको बता दें कि, इंडिया ए के स्क्वाड में हार्दिक पांड्या को शामिल किया गया था, मगर वह अभी फिट नहीं हैं जिस वजह से उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा। उनकी जगह सूर्यांश शेडगे को शामिल किया गया है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का कहना है कि हार्दिक को वापसी में अभी समय लग सकता है।

हार्दिक ने आखिरी बार IPL 2026 में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेला था। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच मार्च में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में खेला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में वापसी की उम्मीद कम हैं। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज में रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन भी खेलेंगे। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

3 ODI Matches India A vs Australia A
टी20 रैंकिंग में चमके अभिषेक शर्मा, अफगानिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन का इनाम, ईशान की बादशाहत बरकरार

जून में भारत के लिए डेब्यू कर चुके हैं सूर्यांश

सूर्यांश शेडगे ने जून 2026 में आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में डेब्यू किया था। वे 3 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इस बीच इंडिया A टीम में चुने जाने के कारण अब वे मुंबई के रणजी ट्रॉफी ओपनर में नहीं खेल पाएंगे। मुंबई को 11 अक्टूबर से वानखेड़े स्टेडियम में चंडीगढ़ के खिलाफ पहला मैच खेलना है।

इंडिया ए का वनडे स्क्वाड

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, निशांत सिंधू, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, विप्रज निगम, कुमार कुशाग्र, यश ठाकुर और गुरजापनीत सिंह।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com