रोहित को कैप्टन करो…फैन ने हाथ जोड़कर की मिन्नतें तो ऐसा जवाब दे गईं नीता अंबानी, देखें- VIDEO
Fan Requested To Nita Ambani: रविवार को भले ही मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को हरा दिया है, लेकिन फिर भी टीम का खेल कुछ खास नहीं है। ऐसे में एक फैन ने नीता अंबानी से खास मिन्नत की है।
- Written By: मृणाल पाठक
फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन बीते रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस ने करारी शिकस्त देकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज की है। लेकिन, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन ने नीता अंबानी से वो कह दिया, जो कई फैंस उनसे कहना चाहते हैं।
दरअसल, आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तान हार्दिक पांड्या को सौंप दी गई थी। जिसके बाद मुंबई के फैंस का निराश हो गए थे। जिसके बाद से ही मुंबई का प्रदर्शन भी काफी खराब नजर आया है। ऐसे में फैंस दोबारा रोहित शर्मा को कप्तानी करते देखना चाहते हैं। ऐसे में इस फैन ने भी कुछ ये ही डिमांड कर दी है।
नीता अंबानी शिरडी साईं बाबा मंदिर पहुंची थी। जब वहां से वह पूजा-अर्जना करके बाहर निकलीं तो एक फैन ने हाथ जोड़कर उनसे मिन्नत की कि रोहित शर्मा को दोबारा मुंबई का कैप्टन बना दें। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
CSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
Man was demanding captaincy for Rohit Sharma in front of Nita Ambani. This is madness.💀 pic.twitter.com/dCbdVuQZJu — Gems of Cricket (@GemsOfCrickets) April 13, 2025
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब फैन ने नीता अंबानी को रोहित को दोबारा कप्तान बनाने की मांग की तो नीता अंबानी ने कहा कि बाबा की मर्जी है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर भी किया जा रहा है।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने शानदार खेल दिखाया। इस मुकाबले में भले एक बार फिर रोहित शर्मा फेल हो गए, लेकिन मुंबई ने दिल्ली को 12 रनों से हराकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज कर ली है। जिसके बाद अब मुंबई को अपने अगले दो मुकाबले अपने घर पर ही खेलना है। पहला मैच गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ और दूसरा रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है।
