- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Fakhar Zaman Ban Psl 2026 Ball Tampering Lahore Qalandars Pcb Action News
मैदान पर की ऐसी हरकत कि PCB ने सुना दी सजा, पाकिस्तान के इस मैच विनर पर लगा 2 मैचों का बैन
PSL 2026 Controversy: पाकिस्तान क्रिकेट से बड़ी खबर आई है। पीसीबी ने एक स्टार बल्लेबाज पर 2 मैच का प्रतिबंध लगा दिया है, जिससे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है।
- Written By: संजय बिष्ट

फखर जमान (फोटो- सोशल मीडिया)
Fakhar Zaman Ball Tampering Ban: पीएसएल 2026 के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट में एक बड़ी खबर सामने आई है। स्टार बल्लेबाज फखर जमान को गेंद से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप में दो मुकाबलों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस फैसले से क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 31 मार्च को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि फखर को आचार संहिता के स्तर-3 उल्लंघन का दोषी पाया गया है। यह मामला नियम 2.14 से जुड़ा है, जो गेंद से छेड़छाड़ की श्रेणी में आता है।
लाहौर बनाम कराची मुकाबले में हुआ मामला
यह पूरा विवाद 29 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए Lahore Qalandars और Karachi Kings के मुकाबले के दौरान सामने आया। अंतिम ओवर से पहले मैदानी अंपायरों ने लाहौर की टीम पर 5 रन की पेनल्टी लगाई और गेंद बदलने का फैसला किया।
फखर पर यह आरोप मैदानी अंपायर शाहिद सैकत और फैसल खान आफरीदी, टीवी अंपायर आसिफ याकूब और चौथे अंपायर तारिक रशीद द्वारा लगाया गया। हालांकि, फखर जमान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया और फैसले को चुनौती देने का निर्णय लिया, जिसके बाद इस मामले में अनुशासनात्मक सुनवाई की गई।
सम्बंधित ख़बरें
जयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
लखनऊ सुपर जायंट्स के नए नवाब बने मिचेल मार्श, छू लिया 500 रनों का जादुई आंकड़ा, ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज
RR vs LSG: शतक से चूके मिचेल मार्श, जयपुर में राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए बनाने होंगे 221 रन
IND vs AFG: जडेजा-अक्षर की जगह सुथार और दुबे की टेस्ट में एंट्री, फर्स्ट क्लास में ऐसा रहा है रिकॉर्ड
दो मुकाबलों से बाहर रहेंगे फखर
सुनवाई के बाद मैच रेफरी Roshan Mahanama ने सबूतों की समीक्षा की और फखर की दलीलों को सुनने के बाद उन्हें दोषी करार दिया। सुनवाई के दौरान लाहौर के कप्तान Shaheen Afridi, टीम निदेशक समीम राणा और प्रबंधक फारूक अनवर भी मौजूद थे।
स्तर-3 उल्लंघन के तहत एक से दो मुकाबलों का प्रतिबंध लगाया जा सकता है, लेकिन फखर को अधिकतम सजा दी गई है। इसके चलते वह 3 अप्रैल को मुल्तान सुल्तान्स के खिलाफ और 9 अप्रैल को इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ होने वाले मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे।
ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी का बड़ा खुलासा, आखिर कब थमेंगे रफ़्तार के कदम? संन्यास की खबरों पर दिया दिल जीतने वाला जवाब
लाहौर टीम के लिए बड़ा झटका
फखर जमां पर लगा यह प्रतिबंध Lahore Qalandars के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वह टीम के प्रमुख बल्लेबाजों में से एक हैं। पीएसएल के नियमों के अनुसार, खिलाड़ी इस फैसले के खिलाफ 48 घंटे के भीतर तकनीकी समिति में अपील कर सकता है। अब देखने वाली बात होगी कि फखर इस फैसले को चुनौती देते हैं या नहीं और उनकी गैरमौजूदगी में लाहौर की टीम कैसा प्रदर्शन करती है।
Fakhar zaman ban psl 2026 ball tampering lahore qalandars pcb action news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: सिंचाई की कमी ने छीनी किसानों की खुशहाली? जल संवर्धन से ही रुकेगी किसान आत्महत्या
May 20, 2026 | 07:24 AMसेना टेंडर घोटाला: कर्नल ही निकला मास्टरमाइंड! CBI ने हिमांशु बाली को किया गिरफ्तार, जांच में खुले कई राज
May 20, 2026 | 07:19 AMनवभारत विशेष: इटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, अंतरिक्ष, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी में सहयोग
May 20, 2026 | 07:10 AMबंगाल में अब नहीं मिलेगा मुस्लिमों को आरक्षण, सुवेंदु ने पलटा ममता का एक और फैसला, जानें अब किसे मिलेगा लाभ?
May 20, 2026 | 07:05 AMLIVEआज की ताजा खबर 20 मई LIVE: इटली पहुंचे PM मोदी का मेलोनी ने किया खास अंदाज में स्वागत
May 20, 2026 | 06:58 AMModi Italy Visit: पीएम मोदी की इटली यात्रा से भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी और व्यापार को मिलेगी गति
May 20, 2026 | 06:55 AMNavabharat Nishanebaaz: अगले चुनाव की अभी से तैयारी, सचमुच बीजेपी की महिमा न्यारी
May 20, 2026 | 06:42 AMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














