फाफ डु प्लेसिस ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले पहले साउथ अफ्रीकी बने

Faf Du Plessis: साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस ने टी20 क्रिकेट में 12 हजार रन बनाकर इतिहास रच दिया। वो टी20 क्रिकेट में 12 हजार रन बनाने वाले साउथ अफ्रीका के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
Faf Du Plessis Creates History
फाफ डु प्लेसिस (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Faf Du Plessis Creates History: साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। वो टी20 क्रिकेट में 12,000 रन बनाने वाले साउथ अफ्रीका के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। फाफ डु प्लेसिस ने यह उपलब्धि साउथ अफ्रीका टी20 लीग में MI केप टाउन के खिलाफ हासिल की।

फाफ डु प्लेसिस को टी20 क्रिकेट में 12000 रनों का आंकड़ा पार करने के लिए 42 रनों की जरूरत थी। उन्होंने 21 गेंदों में 44 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की। फाफ से पहले, केवल नौ बल्लेबाज ही टी20 क्रिकेट में 12,000 से ज़्यादा रन बना पाए थे, लेकिन उनमें से कोई भी खिलाड़ी साउथ अफ्रीका का नहीं था।

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

रैंक खिलाड़ी का नाम देश मैच रन
1 क्रिस गेल वेस्टइंडीज 463 14,562
2 कीरोन पोलार्ड वेस्टइंडीज 733 14,462
3 एलेक्स हेल्स इंग्लैंड 528 14,449
4 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 430 13,836
5 शोएब मलिक पाकिस्तान 557 13,571
6 जोस बटलर इंग्लैंड 478 13,554
7 विराट कोहली भारत 414 13,543
8 जेम्स विंस इंग्लैंड 464 12,854
9 रोहित शर्मा भारत 463 12,248
10 फाफ डु प्लेसिस दक्षिण अफ्रीका 429 12,002

फाफ डु प्लेसिस ने लंबे समय तक आईपीएल में भी खेला है। उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व किया है। हालांकि, अब उन्होंने आईपीएल से अपने आप को किनारा कर लिया है। डु प्लेसिसि ने टी20 क्रिकेट में अब तक 429 मैचों की 406 पारियों में कुल 12,002 रन बनाए हैं।

साउथ अफ्रीका के क्रिकेटरों द्वारा T20 में सबसे ज़्यादा रन

रैंक खिलाड़ी मैच पारियां रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर
1 फाफ डु प्लेसिस 429 406 12,002 120*
2 क्विंटन डी कॉक 422 408 11,813 140*
3 डेविड मिलर 544 496 11,631 120*
4 राइली रूसो 391 375 9,705 121
5 एबी डी विलियर्स 340 320 9,424 133*
6 कॉलिन इनग्राम 377 364 9,010 127*
7 रीज़ा हेंड्रिक्स 293 274 8,193 117
8 रैसी वैन डर डुसेन 250 238 7,186 112*
9 जेपी डुमिनी 264 248 6,397 99*
10 कैमरन डेलपोर्ट 278 268 6,290 129

इन टीमों के लिए खेले हैं डु प्लेसिस

साउथ अफ्रीका की पुरुष क्रिकेट टीम और आईपीएल की चार फ्रेंचाइज़ी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), राइजिंग पुणे सुपरजायंट (RPSG), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के अलावा फाफ डु प्लेसिस ने दुनिया भर की कई प्रमुख टी20 लीगों में भी हिस्सा लिया है।

उन्होंने SA20 में जोबर्ग सुपर किंग्स, मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में टेक्सास सुपर किंग्स, कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स और सेंट लूसिया किंग्स, बिग बैश लीग (BBL) में पर्थ स्कॉर्चर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स, द हंड्रेड 2022 में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स (अब सनराइजर्स लीड्स) के लिए खेला है।

इसके अलावा फाफ ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में कोमिला विक्टोरियंस, पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और पेशावर ज़ल्मी, म्ज़ांसी सुपर लीग में पार्ल रॉक्स तथा इंग्लैंड की घरेलू टी20 प्रतियोगिता वाइटैलिटी ब्लास्ट में केंट और लंकाशायर का भी प्रतिनिधित्व किया है।

फाफ डु प्लेसिस का T20 रिकॉर्ड

टूर्नामेंट टीम/टीमें मैच रन
अंतरराष्ट्रीय T20I दक्षिण अफ्रीका 50 1,528
SA20 जोबर्ग सुपर किंग्स 38 990
मेजर लीग क्रिकेट (MLC) टेक्सास सुपर किंग्स 26 934
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) CSK, RCB, DC, RPSG 154 4,773
कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स, सेंट लूसिया किंग्स 45 1,305
बिग बैश लीग (BBL) पर्थ स्कॉर्चर्स, मेलबर्न रेनेगेड्स 8 177
मेन्स हंड्रेड नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स 8 134
बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) कोमिला विक्टोरियंस 11 295
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) पेशावर जाल्मी, क्वेटा ग्लैडिएटर्स 6 107
म्ज़ांसी सुपर लीग पार्ल रॉक्स 19 537
वाइटैलिटी ब्लास्ट केंट, लंकाशायर 21 447
चैंपियंस लीग T20 चेन्नई सुपर किंग्स 8 211
Navbharat Live
navbharatlive.com