Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पूर्व भारतीय क्रिकेटर को वडोदरा की पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस जुर्म में पकड़ा गया ये खिलाड़ी

Jacob Martin: पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन को वडोदरा में नशे की हालत में गाड़ी चलाने और सड़क किनारे खड़ी तीन कारों को टक्कर मारने के आरोप में अकोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jan 27, 2026 | 09:46 PM

जैकब मार्टिन (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Former Cricketer Jacob Martin Arrested: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और वडोदरा क्रिकेट का जाना-माना नाम जैकब मार्टिन एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। मंगलवार की सुबह उन्हें नशे की हालत में गाड़ी चलाने और सड़क किनारे खड़ी कारों को टक्कर मारने के आरोप में वडोदरा की अकोटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद शहर में खलबली मच गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 53 वर्षीय जैकब मार्टिन मंगलवार रात करीब 2:30 बजे वडोदरा के अकोटा इलाके में स्थित पुनीत नगर सोसाइटी के पास अपनी लग्जरी एसयूवी (एमजी हेक्टर) चला रहे थे। इसी दौरान नशे की हालत में उन्होंने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और एक घर के बाहर खड़ी तीन कारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही अकोटा पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस ने पुष्टि की कि जैकब मार्टिन शराब के नशे में वाहन चला रहे थे। इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया और उनकी कार को जब्त कर लिया गया। क्षतिग्रस्त कारों के मालिकों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मार्टिन के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और ड्रंक एंड ड्राइव से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

सम्बंधित ख़बरें

सरफराज खान की वापसी के लिए अजहरुद्दीन ने लगाई गुहार, क्या अगरकर करेंगे नजरअंदाज या खुलेगी किस्मत?

IND vs NZ: भारतीय बल्लेबाजों के आगे न्यूजीलैंड के बॉलिंग कोच भी परेशान, कहा- कोई रणनीति नहीं कर रही काम

केएल राहुल ने संन्यास को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोले– क्रिकेट के अलावा भी है जीवन; सही वक्त आने पर लूंगा फैसला

अभिषेक शर्मा ने बल्ले से मचाई तबाही…तो बैट चेक करने लगे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी, वायरल हुआ VIDEO

भारत के लिए 10 वनडे खेल चुके हैं जैकब मार्टिन

जैकब मार्टिन ने भारत के लिए 1999 से 2001 के बीच 10 वनडे मैच खेले थे। उन्होंने 8 पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 158 रन बनाए थे, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 39 रहा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भले ही उनका करियर लंबा नहीं रहा, लेकिन घरेलू क्रिकेट में वे एक बड़ा नाम रहे हैं।

मार्टिन का घरेलू क्रिकेट में करियर

मार्टिन ने बड़ौदा और असम के लिए घरेलू क्रिकेट खेला। उन्होंने 138 प्रथम श्रेणी मैचों में 23 शतक और 47 अर्धशतक की मदद से 9,192 रन बनाए, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 271 रहा। इसके अलावा, उन्होंने 101 लिस्ट-ए मैचों में 2,948 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं। वर्ष 2007 में उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था।

यह भी पढ़ें: Under-19 World Cup में भारतीय टीम की बड़ी जीत, सुपर-6 में जिम्बाब्वे को 204 रनों से रौंदा

कोचिंग करियर हो सकता है प्रभावित

संन्यास के बाद जैकब मार्टिन कोचिंग से जुड़े रहे और बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-19 टीम के कोच भी रह चुके हैं। हालांकि, नशे के आरोप में उनकी गिरफ्तारी से उनके कोचिंग करियर पर भी असर पड़ सकता है। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब जैकब मार्टिन विवादों में आए हों। इससे पहले 2011 में दिल्ली पुलिस ने उन्हें मानव तस्करी के आरोप में भी गिरफ्तार किया था। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Ex india cricketer jacob martin was arrested in vadodara

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 27, 2026 | 09:16 PM

Topics:  

  • BCCI
  • Domestic Cricket
  • Indian Cricket Players

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.