NZ vs SA 2nd T20I: न्यूजीलैंड का जोरदार पलटवार, दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से रौंदा
NZ vs SA: हैमिलटन में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने शानदार एकतरफा जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही पांच मैचों की टी20 सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर आ गई है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड (फोटो- सोशल मीडिया)
New Zealand beat South Africa by 68 Runs in 2nd T20I: हैमिलटन के सेड्डन पार्क स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 68 रनों से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। पहले मैच में मिली हार के बाद कीवी टीम ने जोरदार वापसी की और मुकाबले पर पूरी तरह कब्जा जमाया।
न्यूजीलैंड की बेहतरीन बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत शानदार रही। डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़कर टीम को मजबूत आधार दिया। लैथम 11 रन बनाकर आउट हुए, जबकि टिम रॉबिन्सन सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद निक केली ने तेज 21 रन बनाए और कप्तान मिचेल सेंटनर ने 20 रन का अहम योगदान दिया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी पारी डेवोन कॉनवे ने खेली। उन्होंने 49 गेंदों में 60 रन बनाकर टीम को 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन तक पहुंचाया। साउथ अफ्रीका की ओर से गेंदबाजी में वियान मुल्डर सबसे सफल रहे, जिन्होंने 2 विकेट अपने नाम किए।
साउथ अफ्रीका की कमजोर शुरुआत
176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही, जिससे वह कभी भी मुकाबले में वापसी नहीं कर पाई। टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा और मिडिल ऑर्डर भी बड़ी साझेदारी नहीं कर सका। अफ्रीकी टीम की ओर से जॉर्ज लिंडे ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए, जबकि रुबिन हरमन ने 19 और वियान मुल्डर ने 16 रन का योगदान दिया। पूरी टीम 15.3 ओवर में 107 रन पर सिमट गई और 68 रनों से हार झेलनी पड़ी।
सम्बंधित ख़बरें
Ben Stokes Statement: बेन स्टोक्स ने कर दिया बड़ा ऐलान, संन्यास के बाद निभाना चाहते हैं यह अहम जिम्मेदारी
SL vs IND Test Series: श्रीलंका रवाना होने के बाद क्या होगा टीम इंडिया का शेड्यूल? देखें पूरी स्क्वाड
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Commonwealth Games 2026 में तिरंगा लहराने के बाद पैरा खिलाड़ियों का नया मिशन, अब एशियन गेम्स पर नजर
कीवी गेंदबाजों का जलवा
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। बेन सियर्स और लॉकी फर्ग्यूसन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके और साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। उनकी तेज गेंदबाजी के सामने अफ्रीकी बल्लेबाज टिक नहीं पाए।
ये भी पढ़ें: ‘कप्तानी सबसे अहम है…’, सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा के बजाय ईशान किशन क्यों सौंपी टीम की कमान?
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
साउथ अफ्रीका: टोनी डी जोरजी, कॉनर एस्टरहुइजन, रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, वियान मुल्डर, जॉर्ज लिंडे, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, नकोबानी मोकोएना और ओटनील बार्टमैन।
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम, टिम रॉबिन्सन, निक केली, मिचेल सेंटनर, जेम्स नीशम, कोल मैककॉन्ची, जोश क्लार्कसन, लॉकी फर्ग्यूसन, काइल जैमीसन और बेन सियर्स।
