एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा करारा झटका, स्टार खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक लिया ब्रेक
Jamie Overton takes Break From Red-Ball Cricket: इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जेमी ओवरटन ने टेस्ट क्रिकेट और रेड बॉल क्रिकेट के लिए अनिश्चितकालीन ब्रेक ले लिया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जेमी ओवरटन (फोटो-सोशल मीडिया)
Jamie Overton takes Indefinite Break From Red-Ball Cricket: एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन ने टेस्ट क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि वो अलग-अलग फॉर्मेट में खेलने का वर्कलोड बहुत ज्यादा हो गया था। वह अब सिर्फ लिमिटेड ओवर फॉर्मेट पर ही ध्यान क्रेंदित करना चाहते हैं।
ओवरटन को पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर की समस्या रही है, जिसके कारण वह केवल दो टेस्ट ही खेल पाए हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में आखिरी बार पिछले महीने भारत के खिलाफ ओवल में खेला था, जहां उन्होंने शून्य और नौ रन बनाए थे और दो विकेट भी लिए थे। ओवरटन ने जून 2022 में लीड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और इंग्लैंड की पहली पारी में शानदार 97 रन बनाए। उन्होंने सरे और समरसेट के लिए 99 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं।
जेमी ओवरटन ने रेड बॉल से लिया अनिश्चितकालीन ब्रेक
ओवरटन ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को बताया कि काफी सोच-विचार के बाद, मैंने लाल गेंद वाले क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने का फैसला किया है। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मैंने इंग्लैंड के लिए दो टेस्ट मैचों सहित 99 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। मेरे करियर के इस पड़ाव पर 12 महीने के कैलेंडर में क्रिकेट की जरूरत को देखते हुए शारीरिक और मानसिक रूप से हर स्तर पर सभी प्रारूपों के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध होना अब संभव नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में कप्तानी को लेकर रार! टेस्ट कप्तान बनते ही बाबर ने PCB के सामने रखी बड़ी शर्त, शाहीन का पत्ता कट
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, वाशिंगटन सुंदर बाहर; इन खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टेंशन
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में दूसरी T20I फिफ्टी; इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड
IND vs ZIM: हरारे में भारतीय गेंदबाजों का कहर, मयंक-प्रिंस की घातक गेंदबाजी, जिम्बाब्वे को 125 पर रोका
ओवरटन ने इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में खेले हैं 20 मैच
ओवरटन ने कहा कि भविष्य में मेरा ध्यान सफेद गेंद वाले क्रिकेट पर रहेगा और जब तक संभव हो मैं उच्चतम स्तर पर खेलने के लिए अपना सब कुछ देना जारी रखूंगा। ओवरटन ने 2022 में शुरू हुए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में केवल छह एकदिवसीय और 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय और मात्र 2 टेस्ट मैच खेले हैं।
यह भी पढ़ें: टिम सीफर्ट ने जड़ा CPL इतिहास का सबसे तेज शतक, ऐसा करने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बने
इंग्लैंड के क्रिकेट निदेशक ने क्या कहा?
टेस्ट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने के बाद अब उन्हें एशेज सीरीज के लिए टीम में नहीं शामिल किया जाएगा। अगर वो ये फैसला नहीं लेते तो जरूर इंग्लैंड की टीम में होते। इंग्लैंड के क्रिकेट निदेशक रॉब की ने कहा कि जेमी की खबर अप्रत्याशित थी और यह देखकर दुख हुआ, क्योंकि वह निकट भविष्य में हमारी लाल गेंद की योजनाओं का हिस्सा होते।
टी20 क्रिकेट के लिए रेड बॉल से लिया ब्रेक
टेस्ट क्रिकेट और रेड बॉल क्रिकेट से ब्रेक लेने के बाद जेमी बहुत से टी20 टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध हो सकेंगे। वह आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हैं और हाल ही में इंग्लैंड में ‘द हंड्रेड’ में लंदन स्पिरिट के लिए खेल रहे थे। प्रथम श्रेणी करियर से ब्रेक लेने का उनका फैसला वैश्विक स्तर पर टी20 लीग के लिए उपलब्ध होने के लिए अपने कैलेंडर को खाली रखने के कारण हो सकता है।
