- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Eagle Thane Strikers Won By 36 Runs Against Sobo Mumbai Falcons
टी20 मुंबई लीग: ईगल थाने स्ट्राइकर्स सेमीफाइनल में पहुंची, श्रेयस अय्यर की मुंबई फाल्कंस को दी करारी शिकस्त
ईगल थाने स्ट्राइकर्स ने सोबो मुंबई फाल्कंस को 36 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। श्रेयस अय्यर की टीम मुंबई फाल्कंस को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भी अय्यर की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

मुंबई: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित टी20 मुंबई लीग में ईगल थाने स्ट्राइकर्स ने सोबो मुंबई फाल्कंस को 36 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ईगल थाने स्ट्राइकर्स सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है। हार के बावजूद श्रेयस अय्यर की टीम 6 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सोबो मुंबई फाल्कंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ईगल थाने स्ट्राइकर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 10 रनों पर ही तीन विकेट गंवा दिया। वरुण 4, अनिश ने 5 और अजीत यादव 1 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद साईराज पाटिल और कप्तान अंकोलेकर के बीच लगभग 70 रनों की साझेदारी हुई।
साईराज की अर्धशतकीय पारी
इन दोनों की साझेदारी ने थाने स्ट्राइकर्स को संभलने का मौका दे दिया। अंकोलेकर 26 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद साईराज पाटिल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। पाटिल ने 37 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 5 छक्कों के सहारे 61 रनों की पारी खेली। अंत में थाने स्ट्राइकर्स के लिए विनय कुंवर ने 39 रनों की पारी खेलकर टीम को 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 151 रनों तक पहुंचाया। मुंबई फाल्कंस के लिए निखिल गिरी ने 2, हर्ष ने 3, यश ने 1 और सिद्धार्थ ने 1 विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
‘जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम हो’, महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने उठाई मांग
‘मिठी नदी नाले में मिला गैस भंडार!’ संजय राउत ने BJP पर कसा तंज, मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने दिया करारा जवाब
मलाड रेलवे स्टेशन पर नमाज को लेकर गरमाई सियासत, भाजपा नेता ने प्रशासन पर साधा निशाना; देखें Video
मुंबई: 42 दिनों तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, रिटायर्ड कर्मचारी से 40 लाख की ठगी; डराने के लिए दिखाई फर्जी कोर्ट
मुंबई फाल्कंस को करना पड़ा हार का सामना
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई फाल्कंस की शुरुआत भी खराब रही। अंगकृष रधुवंशी 8 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद ईशान मुलचंदानी 15 रन बनाकर चलते बने। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 25 रनों की पारी खेली। अय्यर का विकेट 58 रन पर गिरा। उसके बाद अगले विकेट 27 रनों की साझेदारी हुई। उसके बाद तो विकेटों की झड़ी लग गई। अय्यर के अलावा आकाश पारकर ने 19, कुश कारिया ने 11 और सिद्धार्थ राउत ने 11 रन बनाए।
श्रेयस अय्यर बन सकते हैं भारतीय टीम के अगले कप्तान, IPL 2025 के बाद BCCI कर रही विचार
115 रनों पर ऑलआउट हो गई अय्यर की टीम
इन बल्लेबाजों ने ही दहाई का आंकड़ा पार किया। उसके अलावा हर्ष ने 7, श्रेयांश राय ने 8, यश ने 4 और निखिल ने 1 रन बनाए। मुंबई फाल्कंस की पूरी टीम 115 रनों पर सिमट गई। श्रेयस अय्यर की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। थाने स्ट्राइकर्स के लिए बल्ले से धमाल मचाने वाले साईराज पाटिल ने गेंद से कमाल का प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट चटकाए। उसके अलावा अर्थव अंकोलेकर ने 3 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिला दी और साथ ही साथ सेमीफाइनल का टिकट भी दिला दिया।
Eagle thane strikers won by 36 runs against sobo mumbai falcons
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल चुनाव में बाजी मारेगी भाजपा? ममता को मात देने का ‘मास्टरप्लान’ तैयार, केरलम में भी काम करेगी यही रणनीति!
Mar 14, 2026 | 07:13 PMमिडिल ईस्ट में शांति की पहल: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का बड़ा ऐलान, बोले- इजरायल-लेबनान में कराएंगे समझौता
Mar 14, 2026 | 07:06 PMपाकिस्तानियों को नहीं पच रही जसप्रीत बुमराह की कामयाबी, संदिग्ध एक्शन वाले उस्मान तारिक से कर रहे तुलना- VIDEO
Mar 14, 2026 | 06:53 PMअजीत हादसा पहुंचा हाईकोर्ट, विमान कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग
Mar 14, 2026 | 06:48 PMइजरायल के पीएम नेतन्याहू की मौत? सोशल मीडिया पर इस वायरल VIDEO ने मचाया तहलका, जानें क्या है सच्चाई
Mar 14, 2026 | 06:45 PMनागपुर के डॉ. जायसवाल का कमाल: 8 घंटे 13 मिनट में नर्मदा में 25.65 किमी तैराकी
Mar 14, 2026 | 06:36 PMनागपुर मेट्रो फेज-2: हिंगना में पिलर पर चढ़ाते समय भारी स्लैब गिरा, टला बड़ा हादसा
Mar 14, 2026 | 06:35 PMवीडियो गैलरी

‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM
ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM












