Duleep Trophy 2026-27: फाइनल के वेन्यू में अचानक बदलाव, BCCI ने बताया क्यों लिया बड़ा फैसला

Duleep Trophy 2026 Update: बीसीसीआई ने दिलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल का वेन्यू बदल दिया है। अब ये मैच फैंस की मौजूदगी के लिए बेंगलुरु से चेन्नई में खेला जाएगा।
Duleep Trophy 2026-27: Sudden change in final venue; BCCI explains why the major decision was taken.
चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Duleep Tropy Final Venue Changed To Chennai: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दिलीप ट्रॉफी 2026-27 को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के वेन्यू में बदलाव किया है। पहले फाइनल बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाना था, लेकिन अब इसे चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

दिलीप ट्रॉफी 2026-27 का आयोजन 23 अगस्त से 10 सितंबर तक होगा। फाइनल मुकाबला 6 से 10 सितंबर के बीच खेला जाएगा। फाइनल को छोड़कर टूर्नामेंट के बाकी सभी मैच पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ही खेले जाएंगे।

फैंस के लिए बदला गया फाइनल का वेन्यू

बीसीसीआई ने बताया कि फाइनल का वेन्यू बदलने का फैसला दर्शकों के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बोर्ड चाहता है कि फैंस स्टेडियम पहुंचकर इस बड़े घरेलू मुकाबले को लाइव देख सकें।

बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया कि घरेलू क्रिकेट के इस अहम मुकाबले के लिए दर्शकों को स्टेडियम में आकर फाइनल मैच लाइव देखने का मौका दिया जाएगा।

Duleep Trophy 2026-27: Sudden change in final venue; BCCI explains why the major decision was taken.
पाकिस्तान में क्रिकेट का बड़ा महासंग्राम! इंग्लैंड-श्रीलंका के साथ ट्राई सीरीज, देखें पूरा शेड्यूल

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दर्शकों को लेकर पाबंदी

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने वेन्यू बदलने की वजह बताते हुए कहा कि दिलीप ट्रॉफी भारतीय क्रिकेट कैलेंडर का एक अहम टूर्नामेंट है और इसकी शानदार विरासत रही है। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में क्रिकेट की क्वालिटी हमेशा अच्छी रहती है और बोर्ड चाहता है कि फैंस फाइनल मुकाबले का हिस्सा बनें।

सैकिया ने बताया कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दर्शकों की मौजूदगी को लेकर कुछ पाबंदियां हैं। ऐसे में बोर्ड ने फैसला किया कि फाइनल को ऐसी जगह कराया जाए, जहां फैंस आसानी से पहुंचकर मैच को लाइव देख सकें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com