गेंद को लेकर अंपायर से भिड़े शुभमन गिल, ड्यूक बॉल की शेप के चलते हुआ हंगामा
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस सीरीज में लगातार ड्यूक बॉल की आलोचना हो रही है। एक बार इस मैच में भी ऐसा देखने को मिला। गिल अंपायर से बॉल को लेकर भिड़ गए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)
लॉर्ड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भी गेंद को लेकर विवाद जारी रहा। तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने गेंद बदलने को लेकर मैदानी अंपायरों से तीखी बहस की। दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लेकर इंग्लैंड को बैकफुट पर खड़ा कर दिया। उसके बाद गेंद का शेप खराब हो गया।
91वें ओवर में गिल ने अंपायरों से गेंद बदलने की मांग की। गेंद की शेप खराब हो गई थी। उसके बाद अंपायर ने उन्हें नई गेंद दी। उससे वो खुश नहीं थे। गिल अंपायर शरफुद्दौला से बात करते हुए नाराज़ नजर आए, वहीं मोहम्मद सिराज भी नाखुश दिखे। स्टंप माइक पर सिराज को यह कहते सुना गया, “यह 10 ओवर पुरानी गेंद है? सच में।”
Ricky Ponting Reborn 🥶🥶🥶 pic.twitter.com/8tBhIb8cwl — naym (@77Abdddd) July 11, 2025
सम्बंधित ख़बरें
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
झारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया
शुभमन गिल जब अंपायर से बात कर रहे थे तो वो काफी गुस्से में दिख रहे थे। अंपायर ने उनकी दलीलों को खारिज कर दिया। इस दौरान गेंद को लेकर भारतीय खिलाड़ियों को परेशानी हुई। बाद में अंपायर ने 99वें ओवर में गेंद को फिर से एक बार बदलने का फैसला किया। उसके बाद लंच की घोषणा हुई। लंच के बाद भारतीय टीम ने वापसी करते हुए इंग्लैंड को 387 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इस पारी में जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट चटकाए।
लॉर्ड्स में जसप्रीत बुमराह ने लिया पहला पंजा
आईसीसी ने नंबर-1 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लॉर्ड्स में पांच विकेट चटकाए। यह लॉर्ड्स में उनका पहला पांच विकेट हॉल है। उन्होंने घर से बाहर सबसे ज्यादा पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया है। वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने सबसे पहले हैरी ब्रूक को आउट किया। उसके बाद स्टोक्स और रूट को बोल्ड किया। उसके ठीक बाद वोक्स को आउट किया और जोफ्रा आर्चर को आउट करके अपना पांच विकेट पूरा किया।
यह भी पढ़ें: जो रूट ने शतक बनाते ही रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के…
387 रनों पर ऑलआउट हुई इंग्लैंड
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने सभी विकेट खोकर 387 रन बनाए। इसमें सबसे ज्यादा रन जो रूट ने बनाए। जो रूट ने टेस्ट करियर का 37वां शतक जड़ा। उन्होंने 104 रनों की पारी खेली। उसके अलावा ब्राइडन कार्स ने 56, जेमी स्मिथ ने 51, ओली पोप ने 44 और बेन स्टोक्स ने 44 रन बनाए। वहीं जैक क्रॉली ने 18, बेन डकेट ने 23 और हैरी ब्रूक ने 11 रन बनाए।
