Sri Lanka captain steps down: धनंजय डी सिल्वा ने श्रीलंका की टेस्ट कप्तानी छोड़ी, चयन समिति को सौंपा पत्र

Dhananjaya De Silva Resigns As Test Captain: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने टेस्ट फार्मेट की कप्तानी से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है।
Sri Lanka captain steps down
श्रीलंकाई कप्तानी धनंजय डी सिल्वासोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Dhananjaya de Silva Steps Down Sri Lanka Test Captain: पाकिस्तान दौरे पर तीन टी-20 और दो टेस्ट के साथ ही ट्राइ सीरीज मैच खेलने गई श्रीलंकाई टीम से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अनुसार, श्रीलंका क्रिकेट टीम के अनुभवी टेस्ट कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने एक बड़ा फैसला लेते हुए टेस्ट कप्तानी से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, कप्तानी छोड़ने के बावजूद उन्होंने स्पष्ट किया है कि, वह खिलाड़ी के तौर पर चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे और टीम का हिस्सा बने रहेंगे।

धनंजय का कैसा रहा टेस्ट करियर

आपको बता दें कि, 35 वर्षीय धनंजय ने साल 2024 से लेकर 2026 के बीच 18 टेस्ट मैचों में कप्तानी की। उनकी अगुआई में टीम ने 7 मुकाबलों में जीत दर्ज की, जबकि 8 में उसे हार मिली। इस दौरान 3 टेस्ट भी ड्रॉ रहे। दरअसल, धनंजय डी सिल्वा ने बतौर कप्तान आखिरी टेस्ट भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

Sri Lanka captain steps down
World Test Championship: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में बड़े बदलाव की तैयारी, अब 9 की जगह खेलेंगी 12 टीमें

धनंजय ने SLC को दिए पत्र में क्या कहा

टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद धनंजय डी सिल्वा ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) की चयन समिति को पत्र में कहा कि उनका मानना है कि अब नेतृत्व की जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपने का समय आ गया है। 2024 में दिमुथ करुणारत्ने के संन्यास के बाद उन्हें टेस्ट कप्तान बनाया गया था।

धनंजय कप्तानी में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को घरेलू टेस्ट सीरीज में, जबकि बांग्लादेश को घरेलू और विदेशी दोनों सीरीज में मात दी। इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ भी घरेलू टेस्ट सीरीज अपने नाम की।

Sri Lanka captain steps down
ICC T-20I Rankings: श्रेयस अय्यर की टॉप-10 में धमाकेदार एंट्री, ईशान, अभिषेक का जलवा कायम, विराट को नुकसान

बतौर कप्तान ऐसे हैं धनंजय के आंकड़े

बतौर कप्तान के तौर पर धनंजय ने 18 टेस्ट की 32 पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 36.45 की औसत से 1,130 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 3 शतक और 7 अर्धशतक निकले। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 120 रन रहा। वहीं इस दौरान धनंजय ने अब तक कुल 69 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 123 पारियों में 38.66 की औसत से 4,431 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 13 शतक और 20 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 173 रन है।

SLC ने धनंजय के योगदान को सराहा

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एशले डी सिल्वा ने धनंजय के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि, बोर्ड उनके करियर के बाकी सफर के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता है। वहीं उन्होंने कहा कि, श्रीलंका क्रिकेट टेस्ट टीम की कप्तानी के दौरान उनके नेतृत्व के लिए उनका आभार व्यक्त करता है। डी सिल्वा ने उनके नेतृत्व को टीम के लिए महत्वपूर्ण बताया और भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com