देवदत्त पडिक्कल ने विजय हजारे ट्रॉफी में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने
Devdutt Padikkal: विजय हजारे ट्रॉफी में देवदत्त पडिक्कल ने 700 से ज्यादा रन बना लिए हैं। पडिक्कल एक से अधिक सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
देवदत्त पडिक्कल (फोटो-सोशल मीडिया)
Devdutt Padikkal Creates History: बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में मुकाबले में नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। वो विजय हजारे ट्रॉफी के कई सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले देवदत्त पडिक्कल ने साल 2020-21 में 700 से ज्यादा रन बनाया था।
विजय हजारे ट्रॉफी में केवल पांच बल्लेबाज की 700 रनों का आंकड़ा पार कर पाए हैं। इसमें मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडिक्कल, नारायण जगदीसन और करुण नायर शामिल है। लेकिन एक से अधिक सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाने कारनामा केवल देवदत्त पडिक्कल ने अपने नाम किया है। उन्होंने दो बार 700 से ज्यादा रन बनाए हैं।
सोमवार को बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 में मुंबई और कर्नाटक के बीच 2025-26 विजय हजारे ट्रॉफी क्वार्टरफ़ाइनल मैच में 700 रन के क्लब में शामिल होने के लिए पडिक्कल को 60 रनों की जरूरत थी और उन्होंने कर्नाटक की पारी के 24वें ओवर में शम्स मुलानी की गेंद पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
Salangpur Hanuman Mandir पहुंचे सूर्या और गंभीर, टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ टेका माथा
Ajit Agarkar Extension: अजीत अगरकर को लेकर BCCI का बड़ा फैसला, 2027 वर्ल्ड कप तक बने रहेंगे चीफ सेलेक्टर!
वो खिलाड़ी जिसने विवादों के बाद भी भारतीय टीम के लिए किया डेब्यू, महज 27 मैचों का ही रहा करियर
कप्तानी से फिनिशर तक, हर जिम्मेदारी में खरा उतरा ये स्टार खिलाड़ी; जानें ऐसी है उसकी कहानी
Vijay Hazare Trophy में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी का नाम | टीम | सीज़न | मैच | रन | सर्वश्रेष्ठ स्कोर |
|---|---|---|---|---|---|
| नारायण जगदीसन | तमिलनाडु | 2022-23 | 8 | 830 | 277 |
| पृथ्वी शॉ | मुंबई | 2020-21 | 8 | 827 | 227* |
| करुण नायर | विदर्भ | 2024-25 | 9 | 779 | 163* |
| देवदत्त पडिक्कल | कर्नाटक | 2020-21 | 7 | 737 | 152 |
| मयंक अग्रवाल | कर्नाटक | 2017-18 | 8 | 723 | 140 |
| देवदत्त पडिक्कल | कर्नाटक | 2025-26 | 8* | 721* | 147 |
| ऋतुराज गायकवाड़ | महाराष्ट्र | 2022-23 | 5 | 660 | 220* |
| मयंक अग्रवाल | कर्नाटक | 2024-25 | 10 | 651 | 139* |
| रविकुमार सामर्थ | कर्नाटक | 2020-21 | 7 | 613 | 192 |
| बी साई सुधर्शन | तमिलनाडु | 2022-23 | 8 | 610 | 154 |
| देवदत्त पडिक्कल | कर्नाटक | 2019-20 | 11 | 609 | 103* |
कर्नाटक के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने इस सीजन के विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार फॉर्म दिखाई है। हालांकि उन्होंने अभी तक भारत के लिए वनडे क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। पडिक्कल ने अब तक इस सीजन में चार शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने सीज़न की शुरुआत झारखंड के खिलाफ़ 413 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए की और 118 गेंदों में 147 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके बाद केरल के खिलाफ़ उन्होंने 124 रन की पारी खेलकर कर्नाटक को 8 विकेट से बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें: केएल राहुल ने रचा इतिहास, विराट कोहली को छोड़ा पीछे; अब एमएस धोनी के इस रिकॉर्ड पर है नजरें
29 दिसंबर, 2025 को अहमदाबाद में तमिलनाडु के खिलाफ उनका प्रदर्शन फीका रहा और वह केवल 22 रन ही बना पाए। लेकिन इसके बाद के दो मैचों में उन्होंने फिर से दम दिखाया। पुडुचेरी और त्रिपुरा के खिलाफ उन्होंने क्रमशः 113 और 108 रन की पारी खेलकर दो और शतक लगाए। 6 जनवरी को राजस्थान के खिलाफ़ मैच में पडिक्कल शतक बनाने से चूक गए और 91 रन बनाकर आउट हुए। कर्नाटक के आखिरी एलीट ग्रुप ए मैच में मध्य प्रदेश के खिलाफ़ उन्होंने 39 गेंदों में 35 रन बनाए।
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में देवदत्त पडिक्कल का प्रदर्शन
| विरोधी टीम | रन | गेंदें | चौके/छक्के | तारीख | मैदान |
|---|---|---|---|---|---|
| झारखंड | 147 | 118 | 10/7 | 24 दिसंबर | अहमदाबाद |
| केरल | 124 | 137 | 12/3 | 26 दिसंबर | अहमदाबाद |
| तमिलनाडु | 22 | 12 | 5/0 | 29 दिसंबर | अहमदाबाद |
| पुदुचेरी | 113 | 116 | 10/4 | 31 दिसंबर | अहमदाबाद |
| त्रिपुरा | 108 | 120 | 8/3 | 3 जनवरी | अहमदाबाद |
| राजस्थान | 91 | 82 | 12/2 | 6 जनवरी | अहमदाबाद |
| मध्य प्रदेश | 35 | 39 | 2/2 | 8 जनवरी | अहमदाबाद |
| मुंबई | 81* | 95 | 11/0 | 12 जनवरी | बैंगलुरु |
मुंबई के खिलाफ खेली नाबाद 81 रनों की पारी
देवदत्त पडिक्कल ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मुंबई के खिलाफ नाबाद 81 रनों की पारी खेली। पडिक्कल की इस पारी से कर्नाटक की टीम ने जीत हासिल कर ली है। मुंबई को बारिश बाधित मुकाबले में 55 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
