WPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी, अंक तालिका में बाकी टीमों का हाल हुआ बेहाल
महिला प्रीमियर लीग 2025 के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस जीत के साथ दिल्ली ने लगातार तीसरी जीत हासिल की।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
स्पोर्ट्स डेस्क: महिला प्रीमियर लीग 2025 के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस जीत के साथ दिल्ली ने लगातार तीसरी जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम पॉइंट्स टेबल पर पहले नंबर में पहुंच गई है।
चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को 9 विकेट से हराकर इस सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस फैसले को दिल्ली के बॉलर ने सही साबित किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। जिसमें आरसीबी के लिए स्मृति मंधाना ने 8, डेनियल वायट ने 21, एलिस पेरी ने नाबाद 60, राघवी विष्ट ने 33 और अंत में जॉर्जिया वेयरहम ने 12 रन बनाए। दिल्ली के शिखा पांडे ने 2, श्री चरणी ने 2 विकेट चटकाए।
शेफाली की आंधी में उड़ा आरसीबी
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम ने 15.3 ओवर में 1 विकेट खोकर ही मुकाबले को आसानी से जीत लिया। शेफाली वर्मा की आंधी इस मैच में देखने को मिली। वहीं जेस जॉनासन ने शेफाली का भरपूर साथ दिया। शेफाली ने नाबाद 80 और जेस ने नाबाद 61 रनों की पारी खेली। आरसीबी के लिए रेणुका सिंह एकमात्र विकेट लेने में कामयाब रही।
सम्बंधित ख़बरें
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
‘3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा फेरबदल! युवराज सिंह बन सकते हैं बैटिंग कोच, गांगुली को मिली अहम जिम्मेदारी
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
महिला प्रीमियर लीग 2025 का अंक तालिका
| टीम | मैच | जीते | हारे | टाई | नो रिजल्ट (NR) | अंक | नेट रन रेट (NRR) |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| दिल्ली कैपिटल्स महिला (क्वालिफ़ाइड) | 7 | 5 | 2 | 0 | 0 | 10 | +0.482 |
| मुंबई इंडियंस महिला | 5 | 3 | 2 | 0 | 0 | 6 | +0.166 |
| यूपी वॉरियर्स महिला | 5 | 2 | 3 | 0 | 0 | 4 | -0.124 |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला | 6 | 2 | 4 | 0 | 0 | 4 | -0.244 |
| गुजरात जायंट्स महिला | 5 | 2 | 3 | 0 | 0 | 4 | -0.450 |
अंक तालिका में मुंबई इंडियंस पहुंची टॉप पर
अंक तालिका की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लगातार तीन मुकाबले जीत कर प्लेऑफ में क्वालीफाई कर ली है। दिल्ली की टीम इस सीजन में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी। वहीं दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस मौजूद है। वहीं यूपी वारियर्स की टीम तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम लगातार तीन हार के साथ अंक तालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं पांचवें और अंतिम पायदान पर गुजरात जायंट्स की टीम है।
