‘द हंड्रेड वुमेंस’ में चमकी दीप्ति शर्मा, वेल्श फायर के खिलाफ लंदन स्पिरिट को दिलाया खिताब
लंदन स्पिरिट ने 'द हंड्रेड वुमेंस' 2024 का खिताब आज अपने नाम किया। लंदन स्पिरिट को द हंड्रेड वुमेंस का खिताब जीताने नें भारत की दीप्ति शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। लंदन स्पिरिट के लिए दीप्ति ने विनिंग छक्का लगाया और लंदन स्पिरिट को द हंड्रेड वुमेंस की पहली ट्रॉफी दिलवाने में अहम भूमिका निभाई।
- Written By: प्रिया जैस
लंदन स्पिरिट (सौजन्य-एक्स)
लंदन: लंदन स्पिरिट ने ‘द हंड्रेड वुमेंस’ 2024 का खिताब आज अपने नाम किया। लंदन स्पिरिट को द हंड्रेड वुमेंस का खिताब जीताने नें भारत की दीप्ति शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। लंदन स्पिरिट के लिए दीप्ति ने विनिंग छक्का लगाया और लंदन स्पिरिट को द हंड्रेड वुमेंस की पहली ट्रॉफी दिलवाने में अहम भूमिका निभाई।
लंदन स्पिरिट वुमेन का फाइनल मुकाबला वेल्श फायर के बीच खेला गया।लंदन स्पिरिट वुमेन और वेल्श फायर के बीच हुआ ये मुकाबला काफी रोमांचक रहा क्योंकि आखिरी तक इस मुकाबले में कोई भी टीम जीत सकती थी।
दीप्ति शर्मा का कमाल
लंदन स्पिरिट लक्ष्य का पीछा कर रही थी और उन्हें मुकाबला जीतने के लिए आखिरी 3 गेंदों में 4 रनों की जरूरत थी। और टीम पहले ही इस वक़्त तक टीम 6 विकेट खो चुकी थी। इस मौके पर स्ट्राइक पर भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार दीप्ति शर्मा बल्लेबाजी कर रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
E20 पेट्रोल ने बढ़ाई वाहन चालकों की टेंशन? माइलेज में 30% तक गिरावट की शिकायत, अब उठने लगे बड़े सवाल
Aaj Ka Rashifal 10 June 2026: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन? पढ़ें आज का पूरा भाग्यफल
बिजनेसमैन से ₹2.77 करोड़ की वसूली केस में बड़ा ऐक्शन, यूथ कांग्रेस नेता निजाम को पार्टी ने किया सस्पेंड
तमिलनाडु CM विजय का दिल्ली दौरा, PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल
दीप्ति शर्मा ने लगाया छक्का
स्टार दीप्ति शर्मा अगली गेंद पर एक रन लेने के बजाय गेंदबाजी कर रहीं हीली मैथ्यूज की गेंद का जवाब तगड़े छक्का लगाकर दिया और टीम को खिताब जिताय़ा। जिसे देख उनकी टीम भी दीप्ति का शानदार छक्का देख भौचक्की रह गई थी।
With 4️⃣ runs needed and 3️⃣ balls left, Deepti Sharma hits a 6️⃣ to WIN it! 😳#TheHundred https://t.co/u57MSy7ga0 pic.twitter.com/i46RTvWFG1 — The Hundred (@thehundred) August 18, 2024
यह भी पढ़ें- बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: यशस्वी के यश से भयभीत हो रहे नाथन लियोन, इंग्लिश स्पिनर से लिए टिप्स
ऐसा रहा मुकाबला
लंदन स्पिरिट और वेल्श फायर के बीच ये द हंड्रेड का य़े फाइनल मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स में खेला जा रहा था। जहां वेल्श फायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में 115/8 रन का लक्ष्य लंदन स्पिरिट के सामने रखा। टीम के लिए जेस जोनासेन ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 41 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 54 रन बनाए। वेल्श फायर की बल्लेबाजी के दौरान लंदन स्पिरिट के लिए ईवा ग्रे और सारा ग्लेन ने 2-2 अहम विकेट चटकाएं।
लंदन स्पिरिट की जीत
लंदन स्पिरिट मैदान में 116 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी। जहां टीम ने 98 गेंदों में 118/6 रन बोर्ड पर लगाकर जीत हासिल की। टीम के लिए जॉर्जिया रेडमायने ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 32 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 34 रन बनाए। उनकी इस शानदार पारी के लिए जॉर्जिया रेडमायने को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
यह भी पढ़ें- ओवल इनविंसिबल्स ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता ‘द हंड्रेड मेंस’ का खिताब
गेंदबाजी में पिछड़ी वेल्श फायर
वेल्श फायर की कमजोरी जहां दिखी वो थी उनकी गेंदबाजी। जहां वे लंदन स्पिरिट को लक्ष्य पूरा करने से रोकने में असमर्थ साबित हुई। वेल्श फायर के लिए शबनीम इस्माइल ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट लिए। लेकिन इसके अलावा कोई और गेंदबाज कोई विकेट नहीं ले पाई और कमजोर गेंदबाजी के चलते उन्हें इस मैच से हाथ धोना पड़ा।
