34 साल की डिएंड्रा डॉटिन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फील्ड में रुकावट डालने के नियम के तहत आउट करार दिया गया। वह इस तरह आउट होने वाली दुनिया की छठी महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इस नियम के तहत गेंद को जानबूझकर हाथ से रोकना या फील्डर के रास्ते में बाधा डालना सख्त मना है। इससे पहले केवल पांच अन्य महिला क्रिकेटर ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड में आउट हो चुकी है।
डिएंड्रा डॉटिन ने रचा इतिहास, ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड आउट होने वाली वेस्टइंडीज की पहली महिला खिलाड़ी बनीं
Obstructing The Field: वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में फील्ड में रुकावट डालने के नियम के तहत आउट हो गई है। वो ऐसे आउट होने वाली दुनिया की छठी महिला बैटर बनी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On:
Feb 24, 2026 | 05:06 PM
डिएंड्रा डॉटिन (फोटो-सोशल मीडिया)
Deandra Dottin: रविवार को ग्रेनेडा में श्रीलंका की महिला नेशनल क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज की बल्लेबाज डिएंड्रा डॉटिन ने आउट होने के बाद इतिहास रच दिया। ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड (फील्डिंग में रुकावट डालना) के रूप में आउट होने वाली डिएंड्रा डॉटिन वेस्टइंडीज की पहली खिलाड़ी बन गई है।
ऐसे हुई डॉटिन आउट?
वेस्टइंडीज की पारी के 30वें ओवर में श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु की फेंकी गई लेग-साइड स्पिन गेंद पर डॉटिन ने स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद से संपर्क नहीं कर पाईं। गेंद विकेटकीपर कौशिनी नुथ्यांगना के पैड से टकराकर वापस उनकी ओर आई। डॉटिन ने उसे अपने बल्ले से छुआ और फिर बाएं हाथ से पकड़ लिया, जबकि विकेटकीपर गेंद लेने के लिए आगे बढ़ा। श्रीलंका की टीम ने तुरंत अपील की और अंपायरों ने निर्णय दिया कि डॉटिन ने फील्ड में रुकावट डाली, और वह 13 रन पर आउट हो गईं। जिसके बाद वेस्टइंडीज इस मैच में 48 ओवर में 194 रन पर आउट हो गई और 209 रन के लक्ष्य का पीछा करने में असफल रही।
सम्बंधित ख़बरें
श्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
श्रीलंका क्रिकेट में बड़ी हलचल, अध्यक्ष सिल्वा समेत भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच पूरे बोर्ड का सामूहिक इस्तीफा
वनडे वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की बड़ी प्लानिंग, ट्राई सीरीज के जरिए खंगालेगा अपनी ताकत
West Indies Championship में बल्लेबाजों के लिए पिच बनी खतरा, जेडन सील्स की गेंद से ये बल्लेबाज हुआ घायल
क्या कहा है नियम?
क्रिकेट के नियमों के मुताबिक, बल्लेबाज बिना बल्ला पकड़े हाथ से गेंद खेलने या फील्डिंग में बाधा डालने की कोशिश नहीं कर सकता। नियम 37.1.2 के अनुसार अगर बल्लेबाज जानबूझकर ऐसा करता है, तो उसे ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड आउट दिया जाएगा। नियम 37.4 कहता है कि किसी भी हालत में बल्लेबाज को फील्डर की अनुमति के बिना गेंद को अपने शरीर या बल्ले से फील्डर तक वापस भेजने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: IND W vs AUS W: वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ की शुरुआत, भारत को 6 विकेटों से हराया
MCC ने भी माना सही
मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC), जो क्रिकेट के नियमों और खेल की भावना का रक्षक है, उन्होंने कहा कि डॉटिन का आउट होना पूरी तरह सही था। MCC ने बताया कि जब गेंद डेट नहीं होती है, वह पूरी तरह फील्डिंग साइड की होती है। बल्लेबाज को बिना फील्डर की अनुमति इसके बीच में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। अगर फील्डिंग साइड अपील करती है, तो अंपायर के पास सिर्फ एक ही विकल्प होता है, बल्लेबाज को आउट देने का।
Deandra dottin becomes 1st west indies cricketer to be given out obstructing the field
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Feb 24, 2026 | 05:04 PM
