DC vs SRH: बारिश की भेंट चढ़ा दिल्ली बनाम हैदराबाद मुकाबला, दोनों को मिला 1-1 अंक, SRH प्लेऑफ की रेस से बाहर
बारिश के कारण इस मुकाबले को रद्द किया गया। जिसके बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला। इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली तीसरी टीम बनी।
- Written By: संजय बिष्ट
स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच का मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया है। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में महज 133 रन बना सकी। DC की पारी के तुरंत बाद बारिश हो गई, जिसके चलते मैच को रोका गया। बारिश बहुत देर नहीं रुकी। फिर करीब 11:15 मिनट में मैच को रद्द करने का फैसला किया गया। मैच का नतीजा न निकलने के कारण दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया गया। इसके साथ ही SRH आईपीएल 2025 में प्लेऑफ से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हैं।
पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। दिल्ली के लिए शीर्ष के तीन बल्लेबाज करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस और अभिषेक पोरेल सस्ते में आउट हो गए। करुण नायर इस मुकाबले में ‘गोल्डन डक’ का शिकार बने। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने मुकाबले की पहली ही गेंद में पवेलियन का रास्ता दिखाया।
🚨 News 🚨 Match 55 between @SunRisers and @DelhiCapitals has been called off due to wet outfield. Both teams share a point each. Scorecard ▶ https://t.co/1MkIwk4VNE
#TATAIPL | #SRHvDC pic.twitter.com/VnVZWjsjGJ — IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2025
कप्तान पैट कमिंस ने दिल्ली के तीन अहम बल्लेबाजों को किया आउट
करुण नायर के बाद SRH के कप्तान पैट कमिंस ने फाफ डुप्लेसिस को भी तीसरे ओवर की पहली गेंद में विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया। वहीं, अभिषेक पोरेल को चौथे ओवर की पहली गेंद में पवेलियन का रास्ता दिखाकर मुकाबले में कुल 3 विकेट अपने नाम किए। इसके बाद दिल्ली की पारी लड़खड़ाती हुई नजर आई।
No way out for the batters when Pat Cummins is breathing fire 🙅🔥 The #SRH captain put on a bowling masterclass tonight 🙌 RELIVE his spell ▶️ https://t.co/0Kwa6nYqKU#TATAIPL | #SRHvDC | @SunRisers | @patcummins30 pic.twitter.com/GJjTQxnwuy — IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2025
पैट कमिंस के हैदराबाद के लिए जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। जयदेव उनादकट ने दिल्ली के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल के पवेलियन भेजा। हर्षल पटेल ने दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल को पैट कमिंस के हाथों कैच कराया। वहीं, ईशान मलिंगा ने आशुतोष शर्मा को अपना शिकार बनाया।
आशुतोष शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली 41-41 रन की पारी
हालांकि दिल्ली के ज्यादातर बल्लेबाज हैदराबाद के खिलाफ प्लॉप साबित हुए। लेकिन दिल्ली के लिए फिनिशर की भूमिका निभाने वाले आशुतोष शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स ने 41-41 रन की पारी खेली। आशुतोष शर्मा ने 26 गेंदों का सामना करते हुए 41 रन बनाए। वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स ने 36 गेंदों का सामना कर 41 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा विपराज निगम ने 18 रन बनाए। फिर वो रन आउट का शिकार हो गए। दिल्ली के बाकी बल्लेबाज 10 रन के आंकडें को भी पार नहीं कर पाए।