अक्षर पटेल और शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)
Delhi Capitals vs Gujarat Titans: आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला बुधवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस (DC vs GT) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। दिल्ली की टीम जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी। वहीं गुजरात को अपनी पहली जीत की तलाश है।
दिल्ली की टीम ने पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया। उसके बाद दिल्ली की टीम ने दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस को मात दी। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम को दोनों मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात को पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स से और दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला काफी रोमांचक होगा।
दिल्ली अपने घरेलू मैदान पर खेले जाने वाले इस मैच में गुजरात टाइटंस से बराबरी करने उतरेगी। गुजरात टाइटंस 2022 में लीग का हिस्सा बनी थी। पिछले 4 सीजन में गुजरात और दिल्ली 7 बार आमने-सामने हुई है। किसी सीजन गुजरात तो किसी सीजन दिल्ली का पलड़ा भारी रहा है। जिसमें गुजरात ने 4 और दिल्ली ने 3 मैच जीते हैं।
2022 में डीसी और जीटी (DC vs GT) पहली बार आमने-सामने थीं। इस मैच में गुजरात ने 14 रन से जीत हासिल की थी। सीजन का यह एकमात्र मुकाबला था। 2023 में दोनों टीमों के बीच 2 मैच हुए थे। गुजरात ने एक मैच 6 विकेट से तो दूसरा मैच दिल्ली ने 5 विकेट से जीता था। आईपीएल 2024 में हुए दोनों मुकाबले डीसी ने जीते थे। डीसी ने एक मैच 6 विकेट से तो दूसरा मैच 4 विकेट से जीता था। आईपीएल 2025 के दोनों मुकाबले गुजरात ने जीते थे। गुजरात ने एक मैच 7 तो दूसरा मैच 10 विकेट से जीता था।
दिल्ली कैपिटल्स के पास बुधवार को होने वाला मुकाबला जीतकर गुजरात के खिलाफ जीत और हार का समीकरण बराबर करने का अवसर है। आईपीएल 2026 के प्रदर्शन पर नजर डालें तो दिल्ली कैपिटल्स शानदार फॉर्म में नजर आई है। 2 मैचों में 2 जीत के साथ दिल्ली अंकतालिका में चौथे स्थान पर है।
यह भी पढ़ें: DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से, बारिश बिगाड़ेगी खेल या होगा उलटफेर; जानें A टू Z डिटेल्स
दिल्ली ने सीजन के अपने दोनों मुकाबले जीते हैं। दिल्ली ने अपना पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उसके घर में 6 विकेट से जीता था। इसके बाद दूसरे मैच में दिल्ली ने अपने होम ग्राउंड में मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया था। 2 मैचों में 2 जीत के साथ दिल्ली अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। जबकि गुजरात की टीम 9वें नंबर पर है।