Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CSK vs DC: करियर के आखिरी दौर में फेल हो गया ‘ग्रेटेस्ट फिनिशर’, महेन्द्र सिंह धोनी के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

महेन्द्र सिंह धोनी ने कई ऐसे माइलस्टोन स्थापित किए हैं जो आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल हैं। आईपीएल में भी उन्होंने कई मैच जिताऊ और विस्फोटक पारियां खेली हैं। लेकिन आज के मैच में उन्होंने शर्मनाक रिकार्ड बनाया है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Apr 05, 2025 | 08:14 PM

महेन्द्र सिंह धोनी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिकेट जगत में अमूमन पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की सफलताओं का जिक्र होता है। उन्होंने कई ऐसे माइलस्टोन स्थापित किए हैं जो आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल बन गए हैं। आईपीएल में भी उन्होंने कई मैच जिताऊ और विस्फोटक पारियां खेली हैं। लेकिन आज के मैच में उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जो कोई भी क्रिकेटर नहीं चाहेगा कि उसके नाम पर दर्ज हो।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के एक 17वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम एक शर्मनाक कीर्तिमान दर्ज हो गया है। धोनी ने अपनी पारी की 19वीं गेंद पर अपना पहली बाउंड्री जड़ी। जो कि पारी के 18वें ओवर में मुकेश कुमार की गेंद पर छक्के के रूप में आई।

मायूस हुए माही के फैंस!

आपको बता दें इस सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा गेंदें खेलने के बाद लगाई गई बांउड्री है। ‘माही’ और ‘थाला’ के नाम से मशहूर हो चुके महेन्द्र सिंह धोनी के नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज होते ही चर्चा का विषय बन गया है। इस रिकॉर्ड से धोनी के फैंस में मायूसी भी देखने को मिल रही है।

सम्बंधित ख़बरें

वैभव सूर्यवंशी फिर चर्चा में…IPL के लिए उठाया बड़ा कदम, पिता बोले- फिलहाल अभी ये जरूरी

इस साल 10वीं की परीक्षा नहीं देंगे वैभव सूर्यवंशी, IPL 2026 की तैयारी में जुटे क्रिकेटर

IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स का बड़ा ऐलान, रवींद्र जडेजा को नहीं…इस भारतीय खिलाड़ी को सौंपी कमान

IPL 2026 से पहले RCB फैंस के लिए खुशखबरी, चिन्नास्वामी ही रहेगा बेंगलुरू का होम ग्राउंड

पहली 18 गेदों पर नहीं लगा सके बाउंड्री

आमतौर पर धोनी को अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, लेकिन इस मैच में उन्होंने अपने सामान्य खेल से थोड़ा हटकर खेल दिखाया। पहले 18 गेंदों तक कोई बाउंड्री नहीं लगाई, जो उनके जैसे दिग्गज बल्लेबाज के लिए शायद एक आश्चर्यजनक बात थी। उनकी पारी की शुरुआत धीमी रही। धोनी की इस धीमी शुरुआत को लेकर क्रिकेट प्रेमियों और विशेषज्ञों में तरह-तरह की चर्चाएँ हो रही हैं।

जानिए कैसा रहा मैच का हाल

इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने चेन्नई सुपर को जीत के लिए 184 रनों का लक्ष्य दिया। दिल्ली की तरफ से केएल राहुल ने शानदार 77 रनों की पारी खेली। जबकि चेन्नई की तरफ से खलील अहमद ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए।

खेल जगत से जुड़ी ऐसी ही अन्य रोचक ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 158 रन ही बना सकी। जिसके चलते उसे 25 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन में होम ग्राउंड पर यह चेन्नई की लगातार दूसरी हार है। चेन्नई की तरफ से विजय शंकर ने 54 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली, जबकि महेन्द्र सिंह धोने ने 26 गेंदों में 30 रन बनाए।

Csk vs dc a shameful record registered in name of mahendra singh dhoni

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 05, 2025 | 08:14 PM

Topics:  

  • Chennai Super Kings
  • Delhi Capitals
  • IPL
  • Mahendra singh Dhoni

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.