CSK कोच फ्लेमिंग ने की आयुष म्हात्रे की तारीफ, कहा- इस खिलाड़ी में दिखती है मॉडर्न T20 क्रिकेटर की झलक
CSK कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे की शानदार पारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि म्हात्रे में वह सभी गुण हैं जो एक मॉडर्न टी20 क्रिकेटर में होने चाहिए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
आयुष म्हात्रे (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में कई युवा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों पर शतक बनाकर सभी को हैरान कर दिया। वहीं इस सीजन के 52वें मुकाबले में आयुष म्हात्रे ने 94 रनों की पारी खेलकर सुर्खियों में बन गए। आयुष म्हात्रे की इस पारी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा भारतीय क्रिकेट का भविष्य काफी मजबूत दिख रहा है।
चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ दो रन से मिली करीबी हार के बाद एक दिलचस्प टिप्पणी करते हुए कहा कि मुझे अब अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का सामना करने वाली टीमों की चिंता हो रही है। फ्लेमिंग ने यह बात थोड़े चुटीले अंदाज में कही लेकिन आईपीएल के मौजूदा सत्र में वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे जैसे युवा सितारों ने उम्र को बौना साबित करते हुए जो निडरता और परिपक्वता दिखाई है उससे भारतीय क्रिकेट का भविष्य काफी मजबूत दिखता है।
म्हात्रे से बेहद प्रभावित हुए फ्लेमिंग
स्टीफन फ्लेमिंग ने म्हात्रे की तारीफ करते हुए कहा कि जब उन्होंने ट्रायल दिया, तो हम उनके संयम और तकनीकी क्षमता से बेहद प्रभावित हुए। शॉट खेलने की काबिलियत होना जरूरी है, लेकिन बड़े मंच पर धैर्य बनाए रखना और टीम की रणनीति को सही ढंग से अंजाम देना उससे भी अधिक अहम है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 Playoff Schedule: बेंगलुरु से छीनी फाइनल की मेजबानी, अब अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला
सैमसन के ‘पावर शो’ के सामने बेबस हुई DC, पॉइंट्स टेबल में CSK की छलांग, प्लेऑफ क्वालीफाई की उम्मीदें बरकरार
ऋषभ पंत की जाएगी कप्तानी! मुंबई इंडियंस के हाथों LSG की हार के बाद फिर उठी मांग, दिग्गजों ने बताई ये बड़ी वजह
IPL 2026: रोहित-रिकल्टन के तूफान में उड़ा लखनऊ, लगातार छठा मैच गंवाया, Hitmen के लौटते ही मुंबई को मिली जीत
म्हात्रे की बल्लेबाज़ी की सबसे बड़ी खूबी यह थी कि वे पूर्व-निर्धारित शॉट्स नहीं खेल रहे थे। वह परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी कर रहे थे। 15वें ओवर में भुवनेश्वर की ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर लगाया गया एक्स्ट्रा कवर छक्का उनके संतुलन और शानदार हाथ-आंख समन्वय का परिचायक था। म्हात्रे ने 48 गेंद में 94 रन की पारी खेल कर आरसीबी के खिलाफ चेन्नई के लिए जीत का मंच तैयार कर दिया था हालांकि उनकी टीम दो रन से पीछे रह गयी। महात्रे की इस पारी ने प्रशंसकों को कुछ दिन पहले सूर्यवंशी की 35 गेंद में खेली गयी शतकीय पारी की याद दिला दी।
वैभव सूर्यवंशी के कुछ दिन पहले किया था कमाल
वैभव सूर्यवंशी ने भी हाल ही में गुजरात टाइटंस के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली थी और अपने प्रदर्शन से न सिर्फ दर्शकों को बल्कि राजस्थान के कोच राहुल द्रविड़ को भी प्रभावित किया था। द्रविड़ ने कहा था कि उसकी बैट स्पीड कमाल की है, बैक लिफ्ट बेहतरीन है और सबसे अहम बात यह कि वह गेंद की लेंथ को तुरंत पढ़ लेता है। उसका हाथ-आंख समन्वय शानदार है।
खेल जगत की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उम्र नहीं, खेल मायने रखता है
फ्लेमिंग ने महात्रे और सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें निडर होकर खेलते देखना अद्भुत है। यह मायने नहीं रखता कि आप 14, 18 या 21 साल के हैं। इन दोनों युवाओं की पारियां असाधारण रही हैं। यह उनके खेल में मौजूद परिपक्वता को दर्शाता है। मुझे लगता है कि दुनियाभर के गेंदबाज़ों के लिए इन दोनों से निपटना एक बड़ी चुनौती होगा।”
