Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छोड़नी होगी IPL 2025 की चमक! इस बोर्ड ने BCCI को दिया टेंशन, 26 मई तक अपने खिलाड़ियों को वापस बुलाया

आईपीएल 2025 में साउथ अफ्रीका के कुल 20 खिलाड़ी खेल रहे हैं, जिनमें से 8 खिलाड़ियों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए साउथ अफ्रीका टीम में चुना गया है। इसी वजह से उन्हें अब 26 मई तक वापस लौटना होगा।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: May 14, 2025 | 07:21 AM

कोर्बिन बॉश (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: भारत-पाकिस्तान तनाव की वजह से आईपीएल 2025 को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया था। हालांकि, अब सीजफायर पर समझौता होने के बाद आईपीएल 2025 दोबारा 17 मई से शुरू होने वाला है। जिसकी वजह से कई विदेशी खिलाड़ी अपने वतन वापस लौट गए थे। हालांकि, अब वह भारत लौट रहे हैं। लेकिन, लीग की शुरुआत से पहले एक क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई को बड़ा झटका दिया है।

हम बात कर रहे साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड की, जिसने अपने 8 खिलाड़ियों को आईपीएल 2025 सीजन के बीच में ही भारत छोड़ने का आदेश दिया है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट की मानें तो क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपने खिलाड़ियों को 26 मई तक वापस वतन लौटने का निर्देश दिया है।

आपको बता दें, आईपीएल 2025 में साउथ अफ्रीका के कुल 20 खिलाड़ी खेल रहे हैं, जिनमें से 8 खिलाड़ियों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए साउथ अफ्रीका टीम में चुना गया है। इसी वजह से बोर्ड ने सख्त निर्देश दिया है कि ये 8 खिलाड़ी 26 मई तक वापस लौट आएं। जिससे उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले उन्हें आराम मिल सके।

सम्बंधित ख़बरें

South Africa के जंगलों में लगी आग, वेस्टर्न केप में 1 लाख हेक्टेयर जमीन खाक, सुरक्षित निकाले गए लोग

हरमनप्रीत और ब्रंट का तूफान, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को 50 रनों से रौंदा; अंकतालिका में नंबर-1 बनी ‘पलटन’

जम्मू-कश्मीर ने भारतीय खिलाड़ी को रणजी ट्रॉफी कैंप से किया बाहर, इन प्लेयर्स को मिला मौका

WPL में गुजरात जायंट्स ने रचा इतिहास, इस टूर्नामेंट में बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर

🚨 NO SA PLAYERS IN IPL PLAYOFFS. 🚨 – Cricket South Africa wants its players to return home by 26th May. (Cricbuzz). pic.twitter.com/UmrjxNqkPC — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 13, 2025

साउथ अफ्रीका क्रिकेट ने बताया कि आईपीएल और बीसीसीआई के साथ शुरुआती समझौता यह था कि फाइनल 25 मई को होगा, हमारे खिलाड़ी 26 तारीख को वापस लौटेंगे ताकि 30 तारीख को हमारे रवाना होने से पहले उन्हें पर्याप्त समय मिल सके। लेकिन अब आईपीएल 2025 का फाइनल मैच 3 जून को खेला जाएगा। यानी ये 8 खिलाड़ी प्लेऑफ मैचों से बाहर हो सकते हैं, जो उनकी टीमों के लिए बड़ा झटका होगा।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए साउथ अफ्रीका की टीम में चुने गए ये 8 खिलाड़ी कॉर्बिन बॉश (मुंबई इंडियंस), वियान मुल्डर (सनराइजर्स हैदराबाद) मार्को जेनसन (पंजाब किंग्स), एडेन मार्करम (लखनऊ सुपरजाइंट्स), लुंगी एनगिडी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर), कगिसो रबाडा (गुजरात टाइटन्स), रेयान रिकेल्टन (मुंबई इंडियंस) और ट्रिस्टन स्टब्स (दिल्ली कैपिटल्स) हैं।

IPL में विदेशी खिलाड़ियों की वापसी पर CSK के सीईओ का बयान, कहा- अभी काफी वक्त है

हालांकि, एसआरएच प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो चुकी है, ऐसे में उनके खिलाड़ी वियान मुल्डर की वापसी से टीम पर ज्यादा असर नहीं पड़ने वाला है। इसके अलावा बाकी खिलाड़ियों पर भी जल्द ही अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

Cricket south africa ipl 2025 players return by may 26 for wtc

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2025 | 07:11 AM

Topics:  

  • BCCI
  • Cricket News
  • IPL
  • South Africa

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.